{"_id":"5c17b4cabdec22572b7e911b","slug":"himachal-cricket-team-won-by-three-runs-and-innings-from-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश ने टेके घुटने, पारी और तीन रन जीता हिमाचल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
आंध्र प्रदेश ने टेके घुटने, पारी और तीन रन जीता हिमाचल
Mon, 17 Dec 2018 08:08 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Published by: ashok chauhan ashok chauhan
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के खिलाफ मिली पारी की जीत से उत्साहित हिमाचल ने आंध्र प्रदेश को भी पारी के अंतर से हरा दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में चार दिवसीय मैच के चौथे दिन आंध्र प्रदेश की दूसरी पारी 284 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
मेहमान टीम पहली पारी में 173 रन ही बना सकी थी। हिमाचल की टीम ने पहली पारी में 460 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। मेजबान टीम को पारी और तीन रन से जीत मिली।
विज्ञापन
सोमवार को आंध्र प्रदेश की टीम ने अपनी दूसरी पारी में पिछले स्कोर 56 ओवर में एक विकेट पर 175 रनों से आगे खेलना आरंभ किया। पूरी टीम 100.5 ओवर में 284 रन पर ढेर हो गई। इसमें सीआर गगनेश्वर ने शतक जड़ते हुए 103 रन बनाए लेकिन टीम को पारी की हार से नहीं बचा सके।
विज्ञापन
ज्योति साईं कृष्णा ने 82 रन, डीबी प्रशांत कुमार ने 52 रन और, शोएब मोहम्मद खान ने 13 रन का योगदान दिया। आंध्र प्रदेश की टीम के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए एमजे डागर और जीके सिंह ने तीन-तीन विकेट, अर्पित एन. गुलेरिया ने दो और पीएस चोपड़ा को एक विकेट मिला। जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। हिमाचल के पीपी जसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।