फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four players from himachal pradesh for khelo india campaign

खेलो इंडिया में दमखम दिखाएंगे प्रदेश के चार खिलाड़ी

Mon, 17 Dec 2018 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Dec 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
four players from himachal pradesh for khelo india campaign

गुजरात में चल रही 64वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता से प्रदेश के चार खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ है। चारों खिलाड़ी बिलासपुर के पंजगाईं स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें एक खिलाड़ी जिला ऊना से संबंध रखता है। जबकि तीन बिलासपुर हैं। खिलाड़ी 9 से 13 जनवरी तक पुणे में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

विज्ञापन


कुश्ती महासंघ के महासचिव और डीपीई जगदीश कुमार ने बताया कि गुजरात में चल रही राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता से हिमाचल के चार खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ है। इनमें 3 खिलाड़ी बिलासपुर जिले के पंजगाई से हैं और एक खिलाड़ी ऊना से है। कांस्य पदक जीतने वाले अजय ठाकुर सहित पंजगाई के मनजीत और आदित्य शर्मा सहित ऊना के हर्ष लट्ठ खेलो इंडिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ है, वे 9 जनवरी से 13 जनवरी तक पुणे में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ी खेलो इंडिया में अगर बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें 8 साल तक सालाना 5 लाख रुपये मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed