फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former Indian Hockey captain and Arjuna awardee Sardar Singh in hamirpur himachal

देश में मॉडर्न हॉकी का जमाना, टैलेंट की कमी नहीं: सरदारा

Wed, 13 Feb 2019 08:08 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: ashok chauhan Updated Wed, 13 Feb 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Former Indian Hockey captain and Arjuna awardee Sardar Singh in hamirpur himachal

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं अर्जुन अवार्डी सरदारा सिंह ने कहा कि वर्तमान में मॉडर्न हॉकी का जमाना है। देश में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं की दरकार है। वर्तमान में जरूरत है तो प्रतिभाओं को तराशने की। वे बुधवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाएं, खिलाड़ियों के लिए संतुलित डाइट, कोच और बेसिक सुविधाएं जितनी अधिक होंगी, खिलाड़ी उतना अच्छी तरह से खेल में प्रदर्शन कर सकता है। कहा कि बीते 5-7 साल से हॉकी समेत सभी खेलों के लिए सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन


पूर्व में भारतीय हॉकी का विश्व में 15वां रैंक था। यह वर्तमान में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। अगर भारतीय हॉकी को बढ़ावा देना है तो कोच और खिलाड़ियों को बार-बार नहीं बदलना चाहिए। पूर्व में कोच समेत 4 से 5 खिलाड़ियों को बदला गया, जो सबसे बड़ी गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया लीग के मैचों से भारत के खिलाड़ियों को अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा है। लीग मैचों में ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खेल अनुशासन, खूबियां सीखने और एक-दूसरों की कमियों को दूर करने, उनकी डाइट और अन्य बारीकियों को सीखने का मौका मिल रहा है।

कहा कि राष्ट्रीय स्तर के कैंपों में डोपिंग पर विशेष नजर रखी जा रही है। खिलाड़ियों को कोच के साथ डाइट के लिए बेहतरीन फिजिशियन भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।


उन्होंने खुशी जताई कि अभी तक हॉकी इंडिया डोप फ्री चल रहा है। उम्मीद जताई है कि जुलाई में होने वाले एशियन और ओलंपिक क्वालिफायर के लिए पुरुष और महिला टीमें बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed