{"_id":"5c092cc0bdec2241b054e507","slug":"diwanishal-of-heachal-will-participate-in-national-boxing-chainmpionship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल में मुक्के बरसाएंगे ज्यूरी के दिव्यांशुल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
नेशनल में मुक्के बरसाएंगे ज्यूरी के दिव्यांशुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
Updated Thu, 06 Dec 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी के दिव्यांशुल अब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्के बरसाते नजर आएंगे। हाल ही में अर्की में हुई राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 46 किलो भार वर्ग में दिव्यांशुल ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
बॉक्सिंग कोच अशोक नेगी ने बताया कि दिव्यांशुल ने शानदार प्रदर्शन कर जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए स्थान पाया है। अब दिव्यांशुल 11 से 20 दिसंबर तक चंडीगढ़ के मोहाली में होने वाली जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए वे अभी से पसीना बहा रहे हैं। बॉक्सिंग क्लब के कोच अशोक नेगी, प्रधान भूपेंद्र शर्मा, उपप्रधान बलविंद्र कायथ, सचिव संजय, कोषाध्यक्ष अनिल, प्रवीण, हेमंत, आनंद, रॉकी, नरेश, जयसिंह सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने दिव्यांशुल को बधाई दी है।
विज्ञापन