फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dinesh sharma winner in Atlantis Chess Contest Title

कानपुर के दिनेश ने जीता एटलांटिस शतरंज प्रतियोगिता का खिताब

Tue, 19 Feb 2019 02:15 PM IST
शिखा पांडेय राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Feb 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
dinesh sharma winner in  Atlantis Chess Contest Title
रैपिड प्रतियोगिता का खिताब कानपुर के दिनेश शर्मा ने जीता।
देहरादून में 17 फरवरी को हुई एटलांटिस शतरंज एकेडमी की रैपिड प्रतियोगिता का खिताब कानपुर के दिनेश शर्मा ने जीता। इस प्रतियोगिता में 11 राज्यों के अंतरराष्ट्रीय रेटिंग के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। दिनेश शर्मा को ट्राफी के साथ 14 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया है।
विज्ञापन


एटलांटिस शतरंज एकेडमी की ओर से हर साल यह प्रतियोगिता होती है। इस बार दिनेश शर्मा ने बाजी मारी। उन्होंने आठ में से सात राउंड जीते। दिनेश माल रोड स्थित एलआईसी में अधिकारी हैं। दूसरे स्थान पर उत्तराखंड के विजय राज भट्ट और तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश के हितेश रहे।
विज्ञापन


दिनेश ने अखिल भारतीय जीवन बीमा निगम की शतरंज प्रतियोगिता में लगातार तीन साल 2016, 2017 व 2018 में जीत दर्ज की। इससे पहले भी चार बार खिताब जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफाइल
नाम : दिनेश शर्मा (42), पांच साल की उम्र से ही पिता स्व. बुद्धिराम शर्मा से शतरंज सीखने लगे। 
राष्ट्रीय उपलब्धि -1996 में ईरान में एशियन जूनियर में रजत पद
-2000 में राष्ट्रीय अंडर-25 ईरान में एशियन जूनियर में रजत पदक
-2002 में अंतरराष्ट्रीय मास्टर का खिताब जीता
-2003 में एशियन टीम शतरंज में रजत पदक
-2018 में विश्व रैपिड-7 व ब्लिट्ज शतरंज में देश से प्रतिनिधित्व किया
-2018 में राष्ट्रीय रैपिड शतरंज में कांस्य पदक जीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed