{"_id":"5c07e102bdec22414b47ca97","slug":"cricketer-irfan-pathan-said-jammu-kashmir-has-much-talent-just-they-need-is-positive-mindset","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके में भरपूर टैलेंट, बस पाजिटिव माइंड सेट की जरूरत: इरफान पठान","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जेएंडके में भरपूर टैलेंट, बस पाजिटिव माइंड सेट की जरूरत: इरफान पठान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
इरफान पठान
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्राफी में बतौर कोच एवं खिलाड़ी के रूप में खेल रहे टीम इंडिया के सदस्य इरफान पठान ने कहा कि जेएंडके में भरपूर टैलेंट है, मगर पाजिटिव माइंड सेट की जरूरत है। क्रिकेट में 19-20 का फर्क होता है। लेकिन उसका माइंड सेट कैसा है उसी पर टीम का प्रदर्शन निर्भर करता है। इससे पहले जेएंडके को ज्यादा सफलता नहीं मिली है।
वीरवार को यूपी के साथ होने वाली भिड़ंत पर पठान ने कहा कि यूपी रणजी ट्राफी में दूसरे नंबर पर है, लेकिन उम्मीद है कि उनके खिलाफ जेएंडके बेहतर खेलेगा।
राज्यपाल के जम्मू-कश्मीर के मैदानों पर आईपीएल के मुकाबले करवाने की पैरवी करने के सवाल पर पठान ने कहा कि इसके लिए उपयुक्त स्टेडियम की जरूरत है। यहां के मैदान रणजी के लिए ठीक हैं। लेकिन बड़े पैमाने की चैंपियनशिप के लिए क्रिकेट स्टेडियमों का विस्तार किया जाना जरूरी है। जेकेसीए के पदाधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि भविष्य में टीम के प्रदर्शन में निखार आएगा।