{"_id":"5bdd94e0bdec2269757892e4","slug":"cricket-championship-in-hatkoti-rohru-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल ने गुजरात के आगे टेके घुटने, 71 पर सिमटी टीम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल ने गुजरात के आगे टेके घुटने, 71 पर सिमटी टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
द्वितीय राष्ट्रीय रियल क्रिकेट चैंपियनशिप का शनिवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता पटेल क्रिकेट स्टेडियम हाटकोटी में करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में आठ राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। पहला मैच गुजरात और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 197 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ टीम 100 रन पर ही ढेर हो गई। पहले मैच में गुजरात 97 रन से विजयी रहा। गुजरात से भरत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच उत्तराखंड और हिमाचल की टीमों के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
इसमें टॉस जीतकर उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में महज 75 रन बनाए। जवाब में हिमाचल की टीम 71 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। उत्तराखंड ने हिमाचल को चार रन से हराया। उत्तराखंड के रॉनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
रियल क्रिकेट खेल एवं प्रबंधन कमेटी के प्रदेश महासचिव हेम सिंह ने बताया कि स्पर्धा में हिमाचल सहित उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश और दिल्ली की टीमें भाग लेंगी। बाहरी राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने का प्रबंध कमेटी की ओर से किया गया है।