{"_id":"5e26a3218ebc3e4b000f4182","slug":"cooch-bihar-trophy-under-19-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्रॉफी: पारी की हार से बचने के लिए यूपी को चाहिए 157 रन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कूच बिहार ट्रॉफी: पारी की हार से बचने के लिए यूपी को चाहिए 157 रन
Tue, 21 Jan 2020 01:03 PM IST
शिखा पांडेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कमला क्लब में कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी के तहत चल रहे मुकाबले का तीसरा दिन दिल्ली के नाम रहा। दिल्ली ने तेजस्वी और और मयंक के बीच हुई 141 रनों की साझेदारी की बदौलत पहली पारी में 442 रन बनाए और यूपी पर 299 रन की बढ़त ली।
तेजस्वी ने 186 गेंदों पर 112 रन और मयंक ने 166 गेंदों पर 69 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी की टीम दूसरी पारी में दो विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विजय 49 और आदित्य 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। मंगलवार को आखिरी दिन यूपी को पारी की हार से बचने केलिए 157 रन चाहिए। यूपी की टीम ऑल आउट न हुई तो मैच ड्रॉ हो जाएगा।

सोमवार को दिल्ली ने पांच विकेट पर 199 रन से आगे खेलना शुरू किया। 203 के स्कोर पर छठवां विकेट नमन का गिरा। उन्हें कार्तिज्ञ ने बोल्ड किया। रितिक ने 257 रनों पर दिल्ली का सातवां विकेट राहुल चौधरी (36 रन) का लिया।
इसके बाद तेजस्वी और मयंक के बीच साझेदारी हुई। मयंक ने 94वें पर अंतिम तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा। छक्का ऐसा मारा था कि गेंद गायब हो गई। इसके बाद नई गेंद यूपी को लेनी पड़ी। यूपी की ओर से कुनाल-कार्तिज्ञ ने दो-दो तथा क्षितिज ने तीन विकेट लिए।

दिल्ली ने यूपी से 299 रनों की बढ़त ली। दूसरी पारी में यूपी की शुरुआत खराब रही। पहला झटका 10 रनों पर मयंक को दिवाज ने बोल्ड करके दिया। दिवाज ने दूसरा झटका आराध्य (16) का विकेट लेकर दिया। इसके बाद विजय यादव और आदित्य स्कोर को 142 रनों तक ले गए। दोनों के बीच 117 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
यूपी पहली पारी में 143 रन तथा दूसरी पारी में 2 विकेट पर 142 रन
दिल्ली पहली पारी में 442 रन
यूपी पहली पारी में 143 रन तथा दूसरी पारी में 2 विकेट पर 142 रन
दिल्ली पहली पारी में 442 रन