{"_id":"5bcdca3dbdec226975788861","slug":"children-of-etawah-win-medal-in-skating","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा के बच्चों ने स्केटिंग में जनपद को दिलाया पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इटावा के बच्चों ने स्केटिंग में जनपद को दिलाया पदक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 22 Oct 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
मेडल विजेता बच्चों को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्य भावना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावाः डीपीएस इटावा के बच्चों ने स्केटिंग के जनपद को मेडल दिलाया है। आगरा के सेंट थॉमस स्कूल में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता में डीपीएस इटावा के बच्चों ने अलग-अलग कैटेगरी में 5 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
आगरा में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता के इन लाइन स्केट रिंग वन 300 मीटर व रिंग टू 500 मीटर में डीपीएस इटावा कक्षा पांच के गुलशन बाबू ने सिल्वर मेडल जीता है। कक्षा पांच की ही शिप्रा यादव ने रिंग टू 500 मीटर का सिल्वर व रिंग वन 300 मीटर का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया तो अशु ने रिंग वन 300 मीटर का ब्रॉन्ज जीता।
डीपीएस इटावा की प्रधानाचार्य भावना सिंह ने इस कामयाबी पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय में एक समारोह में मेडल विजेता बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि गुलशन बाबू व शिप्रा आगामी 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे।
विज्ञापन
डीपीएस चेयरमैन विवेक यादव ने विजेता बच्चों को बधाई एवं नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और अच्छी तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। स्केटिंग कोच भानु प्रताप ने बताया कि आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसके बीच में से इन तीन बच्चों ने सफलता प्राप्त की है।