{"_id":"5ca1ec1bbdec221435566de5","slug":"boxing-training-to-seven-players-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में बॉक्सिंग सीखेंगे किन्नौर के सात युवा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कर्नाटक में बॉक्सिंग सीखेंगे किन्नौर के सात युवा
Mon, 01 Apr 2019 04:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 Apr 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर जिले के सात मुक्केबाज
- फोटो : अमर उजाला
किन्नौर जिले के सात मुक्केबाज कर्नाटक में बॉक्सिंग खेल की बारीकियां सीखेंगे। जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए जेएसडब्ल्यू कंपनी मौका दे रही है। इसी कड़ी में जिले के सात युवाओं का चयन कर्नाटक में ट्रेनिंग के लिए हुआ है। यह प्रशिक्षण तीन सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन
इन मुक्केबाजों में दीपिका, कशिश, रितु, अश्मित, ऋषभ, सुजाता और वीर सिंह शामिल हैं। परियोजना प्रमुख प्रवीण पुरी ने बताया कि कर्नाटक के बल्लारी में जेएसडब्ल्यू कंपनी का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल संस्थान है।
विज्ञापन
इसमें किन्नौर के इन मुक्केबाजों को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जा रही है। कंपनी ने उरनी और सांगला में बॉक्सिंग रिंग भी स्थापित किए हैं। इनमें आजकल लगभग 70 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन