ऊना में गेंद और बल्ले से दम दिखाएंगे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के क्रिकेट प्रेमी अगले महीने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को खेलता हुए देख सकते हैं। सचिन तेंदुलकर भी क्रिकेट के शुरूआती दिनों में ऊना में मैच खेल चुके हैं। अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल के ऊना में दो मैच होने जा रहे हैं।
इसमें मेजबान हिमाचल का मुकाबला मुंबई की टीम से भी है। अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उनके आने की पूरी उम्मीद है। यह मुकाबला ऊना के संतोषगढ़ स्टेडियम में 14 से 17 जनवरी को खेला जाना है। इसके अलावा इसी स्टेडियम पर 7 से 10 जनवरी तक हिमाचल की टक्कर दिल्ली की टीम से होगी।
धर्मशाला में आठ से जेएंडके से टक्कर
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आठ दिसंबर से क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। अंडर-23 कूच बिहार ट्रॉफी में मेजबान हिमाचल की टक्कर जम्मू-कश्मीर से होगी। मुकाबले के लिए हिमाचल की टीम कड़ा अभ्यास कर रही है। चार दिन के इस मैच में हिमाचल की टीम जीत से आगाज करना चाहेगी।
जीत को तरसे हिमाचल की कल पंजाब से टक्कर
रणजी ट्रॉफी में अभी जीत को तरस रही हिमाचल की टीम कल पंजाब से अपना मुकाबला खेलेगी। मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जाना है। हिमाचल की टीम अब तक रणजी ट्रॅाफी में कोई चमत्कार नहीं दिखा सकी है।