फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी कानपुर की शिवानी

Sat, 09 Feb 2019 05:02 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
All India University Taekwondo Championship
प्रतीकात्मक तस्वीर
रोहतक में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर की शिवानी राजपाल का चयन हुआ है। शिवानी की इस उपलब्धि से उनके परिजन व शहर के ताइक्वांडो खिलाड़ी काफी खुश हैं। चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 16 मार्च के बीच रोहतक में होगा।


विजय नगर निवासी लोहा व्यापारी सत्यपाल की 20 वर्षीय बेटी शिवानी राजपाल रनियां स्थित एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। शिवानी ने बताया कि 2011 में पनकी स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में छात्राएं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेती थीं। उन्हें देखकर उन्होंने भी स्कूल में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। पिछले ढाई साल से वह ग्रीनपार्क में कोच सुशांत सर से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं।
All India University Taekwondo Championship
डेमो पिक
रोहतक में होने वाली चैंपियनशिप में अंडर-49 किलो भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा में शिवानी प्रतिभाग करेंगी। फाइनल तक पहुंचने के लिए शिवानी को विभिन्न यूनिवर्सिटी से आए सात खिलाड़ियों से मुकाबला करना होगा। मालरोड स्थित एसएन सेन महिला डिग्री कॉलेज में जनवरी माह में हुए कानपुर यूनिवर्सिटी के ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने पर शिवानी का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
All India University Taekwondo Championship
डेमो पिक
ऐसे शुरू हुआ सफर
2011 में पनकी स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में पढ़ाई के साथ-साथ ताइक्वांडो खेलना शुरू किया था। इसके बाद बड़ा चौराहा स्थित जेएनके इंटर कॉलेज में प्रयाग सर से चार साल तक ट्रेनिंग ली। पिछले ढाई साल से ग्रीनपार्क में सुशांत सर से ट्रेनिंग लेकर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और कई पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
All India University Taekwondo Championship
डेमो पिक
इंडिया के लिए स्वर्ण पदक लाना सपना
शिवानी राजपाल का कहना है कि यह सफर यूं ही चलता रहेगा। बताया कि उनका सपना है कि कड़ी मेहनत कर इंडिया टीम की ओर से खेल सकें और देश के लिए स्वर्ण पदक ला पाएं। शिवानी ने इस उपलब्धि का श्रेय पिता सत्यपाल, मां आशा पाल व अपने प्रशिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
All India University Taekwondo Championship
डेमो पिक
इन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन
- नवंबर 2011 में ग्रीनपार्क में हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- दिसंबर 2012 में ग्रीनपार्क में हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
- दिसंबर 2012 में कानपुर में हुई इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- अक्तूबर 2013 में कानपुर में हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता।
- अगस्त 2014 में लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
- मई 2017 में राजस्थान में हुई राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- मई 2017 में दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में हुई अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।
- दिसंबर 2017 में हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।
- जनवरी 2018 में दिल्ली में हुई फर्स्ट कोरियन कल्चर अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed