फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहलवान बजरंग पूनिया की ख्वाहिश, 'कुश्ती को मिले राष्ट्रीय खेल का दर्जा'

Mon, 28 Jan 2019 07:27 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Bajrang punia wants Wrestling to be recognized as national sport of india
bajrang punia

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने कुश्ती को राष्ट्रीय खेल घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि इस खेल ने पिछले तीन ओलंपिक में देश को पदक दिलाए हैं। विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता बजरंग ने भाषा से कहा, 'कुश्ती ऐसा खेल है जिसने पिछले तीन ओलंपिक में देश को पदक दिए हैं। 2008, 2012 और 2016 में इस खेल से देश को पदक मिला है। जो खेल देश के लिए पदक जीतता है उसे राष्ट्रीय खेल घोषित करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।'

Bajrang punia wants Wrestling to be recognized as national sport of india
बजरंग पूनिया

इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने सरकार से कुश्ती को राष्ट्रीय खेल बनाने की मांग की थी। भारत में आम तौर पर हाकी को राष्ट्रीय खेल माना जाता रहा है लेकिन सात साल पहले केंद्र सरकार ने एक आरटीआई के जवाब में बताया था कि देश को आठ ओलंपिक स्वर्ण दिलाने वाले इस खेल को राष्ट्रीय खेल का आधिकारिक दर्जा नहीं मिला है।

Bajrang punia wants Wrestling to be recognized as national sport of india
BAJRANG PUNIA

बजरंग गणतंत्र दिवस पर पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने से उत्साहित हैं। हालांकि उन्हें अब भी लगता है कि उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलना चाहिए था। बजरंग ने कहा, 'हर पुरस्कार की अलग अहमियत होती है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिलने से मैं थोड़ा निराश था लेकिन योगी भाई (योगेश्वर दत्त) ने मुझे खेल पर ध्यान देने का सुझाव दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bajrang punia wants Wrestling to be recognized as national sport of india
बजरंग पूनिया

उन्होंने कहा, ' यह जरूर है कि अगर कोई खिलाड़ी पुरस्कार का हकदार है और उसे नहीं मिलता है तो यह खिलाड़ी के मनोबल पर असर डालता हैं। खेल रत्न पुरस्कार में निराशा मिलने के बाद मैंने पद्म श्री के लिए आवेदन किया था। खेल रत्न के लिए मैंने आवेदन इसीलिए किया था क्योंकि मैं उसके योग्य था। मैंने 2014 में भी पदक (विश्व चैम्पियशिप, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में) जीता था। मैं तब भी आवेदन कर सकता था लेकिन उस समय मुझे लगा कि मैं योग्य नहीं हूं। इस बार अंक प्रणाली देखकर मैंने आवेदन किया था जिसमें मेरे सबसे ज्यादा अंक थे।'

विज्ञापन
Bajrang punia wants Wrestling to be recognized as national sport of india
बजरंग पूनिया

देश को ओलंपिक में इस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा उम्मीद है और बजरंग ने कहा कि इतना बड़ा नागरिक पुरस्कार मिलने से उनसे उम्मीदें और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा, ' किसी भी खिलाड़ी को कोई सम्मान मिलता है तो उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। यह सम्मान भारत सरकार देती है तो जाहिर है लोग उम्मीद करेंगे की कि मैं देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed