{"_id":"5bcd78e4bdec2267b36ab512","slug":"abhishek-and-shipali-wins-gold-medal-in-1500-meter-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में अभिषेक और शिपाली ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
1500 मीटर दौड़ में अभिषेक और शिपाली ने जीते स्वर्ण पदक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी स्कूल हमीरपुर की ओर से आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स राज्यस्तरीय एथलेटिक मीट का शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने सिंथेटिक ट्रैक अणु में किया। इसमें डीएवी स्कूल हमीरपुर के लोकल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन आनंद स्वरूप, वीके यादव, विक्रम ठाकुर, सुरेश शर्मा, रूप लाल, पीएल शर्मा और विश्वास शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस एथलीट मीट में प्रदेश के 28 डीएवी और सीबीएसई स्कूलों के लड़के और 22 स्कूलों की लड़कियां भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो ओर शॉटपुट के मुकाबले होंगे। डा. रिचा वर्मा ने खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से खेलने, अनुशासन और सहनशक्ति पर बल देने को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने पहाड़ी, रंगीला मारो डोलना गाने पर नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में 1500 मीटर की लड़कों की दौड़ में डीएवी स्कूल मनई के अभिषेक राणा ने स्वर्ण पदक, विक्रम सिंह ने रजत और हमीरपुर के आशीष ठाकुर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
वहीं 1500 मीटर की लड़कियों की दौड़ में शिपाली ठाकुर ने स्वर्ण पदक, बरमाणा की शिवांगी ने रजत और बरमाणा की सुदीक्षा ने कांस्य पदक जीता। जबकि शॉटपुट लड़कियों में नाहन की शैवी ने स्वर्ण पदक, हमीरपुर की रिया ने रजत और रामपुर की शिवानी ने कांस्य पदक जीता। डिस्कस थ्रो लड़कों के मुकाबले में मनई के अभिनव गुलेरिया ने स्वर्ण पदक, बागणी के इश्मीत ने रजत और बागणी के शुभम ने कांस्य पदक जीता।