फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14 cricketer of Uttarakhand registered for IPL

उत्तराखंड के 14 क्रिकेटर आईपीएल के लिए पंजीकृत, रणजी टीम के कप्तान समेत इन क्रिकेटरों के नाम शामिल

Thu, 06 Dec 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Dec 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
14 cricketer of Uttarakhand registered for IPL
IPL

आईपीएल के आने वाले सत्र के लिए इस उत्तराखंड के रणजी टीम के कप्तान समेत 14 क्रिकेटरों के नाम भेजे गए हैं।

विज्ञापन


राज्य क्रिकेट संचालन समिति की ओर से भेजे गए इन नामों पर पहले बीसीसीआई और फिर आईपीएल चयन समिति विचार करेगी। इसके बाद जिन नामों का चयन होगा उन्हें बोली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा कि उत्तराखंड के नाम से भी खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे। 

मंगलवार चार नवंबर को आईपीएल के पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि थी। इसके लिए इस बार उत्तराखंड से 14 क्रिकेटरों का पंजीकरण कराया गया है।

राज्य उत्तराखंड संचालन समिति ने बीसीसीआई को भेजे नाम

इनमें कुछ खिलाड़ी अंडर 19 और कुछ अंडर 23 टीम के शामिल किए गए हैं। राज्य उत्तराखंड संचालन समिति ने ये सभी 14 नाम बीसीसीआई को भेजे हैं। इसके बाद ये सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर खुद को पंजीकृत कराएंगे। अगली प्रक्रिया के दौरान आईपीएल की चयन समिति इनमें से कुछ खिलाड़ियों के नाम चुनेगी।

इन खिलाड़ियों में कप्तान रजत भाटिया, पियूष जोशी, कार्तिक जोशी, वैभव भट्ट, दीपक भटोला, करणवीर कौशल, आर्य सेठी, मलालम रंगराजन , गिरीश रतूड़ी, अविरल तिवारी मुख्यत: पंजीकृत हुए हैं। यह जानकारी बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडेय ने दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed