फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lionel Messi Does Light Training Away from Teammates in Qatar university before World Cup 2022 video watch

Lionel Messi Video: लियोनल मेसी अब तक चोट से नहीं उबरे, विश्व कप से पहले कतर यूनिवर्सिटी में अकेले किया अभ्यास

Sun, 20 Nov 2022 05:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Nov 2022 05:00 PM IST
सार

कतर में रविवार (20 नवंबर) से शुरू होने वाला विश्व कप मेसी का पांचवां फीफा विश्व कप होगा। यह उनका आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। ऐसे में मेसी अपनी टीम को विश्व विजेता बनाना चाहेंगे।

विज्ञापन
Lionel Messi Does Light Training Away from Teammates in Qatar university before World Cup 2022 video watch
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी अपनी टीम के साथ कतर पहुंच चुके हैं। फुटबॉल विश्व कप में टीम का पहला मैच 22 नवंबर को सउदी अरब के खिलाफ होगा। मुकाबले से पहले टीम की चिंता कप्तान मेसी की चोट है। वह पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की ओर से खेलते हुए चोटिल हुए थे। वह अब तक चोट से उबर नहीं पाए हैं। मेसी ने टीम के अन्य साथियों के बगैर ही कतर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में अभ्यास किया।
विज्ञापन

कतर में रविवार (20 नवंबर) से शुरू होने वाला विश्व कप मेसी का पांचवां फीफा विश्व कप होगा। यह उनका आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। ऐसे में मेसी अपनी टीम को विश्व विजेता बनाना चाहेंगे। उन्होंने पिछले साल कोपा अमेरिका ट्रॉफी जीती थी। इस साल उन्होंने यूरो कप की चैंपियन टीम इटली को हराकर फिनालिसिमा खिताब जीता था। यह मैच यूरो कप और कोपा अमेरिका चैंपियन के बीच खेला गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी को अकेला अभ्यास करते देख दुनिया भर के उनके फैंस चिंतित हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं मेसी सउदी अरब के खिलाफ मैच से दूर तो नहीं रहेंगे। इस विश्व कप में चोट के कारण कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। इनमें फ्रांस के करीम बेंजेमा, पॉल पोग्बा, एनगोलो कान्ते, सेनेगल के सादियो माने प्रमुख हैं। फैंस अब इस लिस्ट में मेसी का नाम नहीं देखना चाहते।
विज्ञापन

अर्जेंटीना की मीडिया ने मेसी को लेकर अपडेट दिया है। उसके मुताबिक, 35 वर्षीय कप्तान पूरी तरह फिट हैं और मांसपेशियों की थकान के कारण अलग से अभ्यास कर रहे हैं। मेसी की टीम अर्जेंटीना इस विश्व कप में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। वह पिछले 36 मैचों में नहीं हारी है। ग्रुप-सी में अर्जेंटीना के साथ सउदी अरब, मैक्सिको और पोलैंड की टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed