फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ligue 1 Neymar scored two goals in Paris Saint Germain victory over Montpellier Lionel Messi could not score

Ligue 1: पेरिस सेंट जर्मेन की जीत में नेमार के दो गोल, मोंटपेलियर को 5-2 से हराया, मेसी नहीं कर सके गोल

Sun, 14 Aug 2022 11:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Sun, 14 Aug 2022 11:07 PM IST
सार

ग्रोइन चोट से वापसी कर रहे किलियन एम्बापे ने गोल कर खाता खोला लेकिन पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए। नेमार ने शनिवार को दो गोल दागे जिससे उनके दो लीग मैचों में तीन गोल हो गए हैं। लियोनल मेसी मुकाबले में कोई गोल नहीं कर सके।

विज्ञापन
Ligue 1 Neymar scored two goals in Paris Saint Germain victory over Montpellier Lionel Messi could not score
नेमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेमार और स्ट्राइकरों के शानदार प्रदर्शन से पेरिस सेंट जर्मेन क्लब ने फ्रेंच लीग फुटबॉल मैच में मोंटपेलियर पर 5-2 से जीत हासिल की। वहीं, ग्रोइन चोट से वापसी कर रहे किलियन एम्बापे ने गोल कर खाता खोला लेकिन पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए। नेमार ने शनिवार को दो गोल दागे जिससे उनके दो लीग मैचों में तीन गोल हो गए हैं। लियोनल मेसी मुकाबले में कोई गोल नहीं कर सके।
विज्ञापन


सेंटरबैक फालाये साको ने एम्बापे के शॉट की दिशा बदलने का प्रयास किया लेकिन 39वें मिनट में वह आत्मघाती गोल कर बैठे और पीएसजी का खाता खुल गया। नेमार ने 43वें मिनट में पेनल्टी से गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया और फिर उन्होंने इसके बाद 51वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। 
विज्ञापन


एम्बापे ने 69वें मिनट में और रेनाटो सांचेज ने 87वें मिनट में गोल दागे। मोंटपेलियर के लिए वाहबी खाजरी ने 58वें मिनट में और एंजो जियानी चाटो एमबयायी ने (90+2वें मिनट में) गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed