फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   lifter sanjita wins india's first gold at games

ग्लासगो: भारत को मिले दो स्वर्ण समेत सात पदक

Fri, 25 Jul 2014 10:51 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
lifter sanjita wins india's first gold at games

भारत की संजीता खुमुकचाम ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने भारोत्तोलन में 48 किलोग्राम वर्ग में ये स्वर्ण जीता। इसी वर्ग में मीराबाई चानू साइखोम को रजत पदक हासिल हुआ है।

विज्ञापन


दोनों ही भारोत्तोलक मणिपुर की हैं। संजीता 20 साल की हैं जबकि मीराबाई 19 की हैं। नाइजीरिया की एनकेची ओपारा को इस मुक़ाबले में काँस्य पदक हासिल हुआ।

संजीता ने कुल 173 किलोग्राम वज़न उठाया जबकि मीराबाई ने 170 किलोग्राम वज़न उठाया। भारत के सुखेन डे ने पुरुषों के 56 किलोग्राम वर्ग में भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता जबकि गणेश माली को कांस्य हासिल हुआ।
विज्ञापन


जूडो में पदक

भारत के नवजोत चाना ने जूडो में रजत पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में फ़ाइनल में उन्हें इंग्लैंड के एश्ले मक्कैंज़ी ने हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में सुशीला लिकाबाम ने रजत पदक जीता। सुशीला को स्कॉटलैंड की किंबरले रेनिक्स ने हराया। महिलाओं के ही 52 किलोग्राम वर्ग में कल्पना थोडम ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed