{"_id":"5ec33e34-3737-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lewis-hamilton-on-pole-in-brazil-vettel-fourth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजीलियन ग्रां प्री में हेमिल्टन को पोल पोजीशन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ब्राजीलियन ग्रां प्री में हेमिल्टन को पोल पोजीशन
साओ पाउलो/एजेंसी
Updated Mon, 26 Nov 2012 01:06 AM IST
विज्ञापन
मैकलारेन के ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हेमिल्टन ने सत्र की अंतिम फार्मूला वन रेस ब्राजीलियन ग्रां प्री के लिए पोल पोजीशन हासिल कर ली जबकि उनके टीम साथी जेसन बटन दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
चैंपियनशिप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे रेडबुल के जर्मन ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल क्वालीफाइंग में चौथे स्थान पर रहे जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी फेरारी के ड्राइवर फर्नांडो आलोंसो को आठवां स्थान मिला। फोर्स इंडिया के जर्मन ड्राइवर निको हकेनबर्ग सातवें और उनके टीम साथी पाल डी रेस्टा 11वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन