{"_id":"fbcfa6dada1e18cc34f0bea0f7011e89","slug":"lee-chong-wei-doubtful-for-ibl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IBL को झटका, सबसे महंगे खिलाड़ी का खेलना अनिश्चित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
IBL को झटका, सबसे महंगे खिलाड़ी का खेलना अनिश्चित
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईबीएल के सबसे महंगे तथा दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई का लीग में खेलना फिलहाल अनिश्चित है।
विज्ञापन
वेई को सुनील गावस्कर की मुंबई फ्रेंचाइजी ने लगभग 80 लाख रुपए (एक लाख 35 हजार डॉलर) की सर्वाधिक रकम खर्च करके खरीदा है।
बैडमिंटन का नया दौरः IBL के कोर्ट पर लिखा जाएगा इतिहास
मलेशियाई खिलाड़ी वेई रविवार को चीन के गुआंगझू में हुई विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में चीन के लिन दान के खिलाफ चोट के कारण मैच से बाहर हो गए थे। लिन जब जीत से कुछ प्वाइंट दूर 16-21, 21-13, 20-17 पर थे तभी उन्हें पैर में खिंचाव के कारण उपचार के लिए रुकना पड़ा था।
विज्ञापन
IBL: भड़क उठीं ज्वाला, प्रायोजकों पर निकाला गुस्सा
विज्ञापन
ऐसे में वेई की फिटनेस को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है जिसके कारण उनके खेलने पर फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है।