फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Laver Cup 2022 Controversy in Roger Federer's last tournament man ran on to the court set his arm on fire

Laver Cup 2022: रोजर फेडरर के आखिरी टूर्नामेंट में विवाद, टेनिस कोर्ट पर पहुंचा प्रदर्शनकारी, हाथ में लगाई आग

Fri, 23 Sep 2022 10:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Sep 2022 10:23 PM IST
सार

ब्रिटिश मीडिया ने बताया कि प्रदर्शनकारी यूके में प्राइवेट विमानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले समूह का सदस्य था। इस समूह का मानना है कि 2022 में कार्बन उत्सर्जन नरसंहार है।

विज्ञापन
Laver Cup 2022 Controversy in Roger Federer's last tournament man ran on to the court set his arm on fire
टेनिस कोर्ट पर बैठा प्रदर्शनकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लेवर कप टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन बड़ा विवाद देखने को मिला। शुक्रवार (23 सितंबर) को लंदन में एक प्रदर्शनकारी टेनिस कोर्ट पर पहुंच गया और उसने अपने हाथ में आग लगा ली। वह ब्रिटेन में प्राइवेट विमानों के उड़ान का विरोध कर रहा था। उसके प्रदर्शन के कारण टीम यूरोप के खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास और टीम वर्ल्ड कप के खिलाड़ी अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन के बीच चल रहे मुकाबले को कुछ देर के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने तेजी दिखाते हुए प्रदर्शनकारी को कोर्ट से बाहर किया। उसके बाहर होने के बाद कोर्ट की जांच हुई और फिर मैच दोबारा शुरू हुआ।  ब्रिटिश मीडिया ने बताया कि प्रदर्शनकारी यूके में प्राइवेट विमानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले समूह का सदस्य था। इस समूह का मानना है कि 2022 में कार्बन उत्सर्जन नरसंहार है।
विज्ञापन


सितसिपास ने जीत हासिल की
मैच की बात करें तो सितसिपास ने श्वार्ट्जमैन के खिलाफ यह मुकाबला 6-2, 6-1 से अपने नाम कर लिया। इस तरह टीम यूरोप की बढ़त 2-0 की हो गई है। सितसिपास से पहले नॉर्वे के कैस्पर रूड ने टीम वर्ल्ड के अमेरिकी खिलाड़ी जैक सॉक को 6-4 5-7 10-7 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नडाल के साथ उतरेंगे फेडरर
दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ी फेडरर का इस टूर्नामेंट में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे। वह स्पेन के राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाकर पुरुष युगल में उतरेंगे। फेडरर और नडाल का मुकाबला टीम वर्ल्ड के खिलाड़ी अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक से होगा। फेडरर अपने पिछले पेशेवर मैच में पोलैंड के ह्यूबर्ट हूरकैज के खिलाफ विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में हार गए थे। वह घुटने की समस्या के कारण लंबे समय तक नहीं खेल पाए। फेडरर लेवर कप में एकल के मुकाबले में नहीं उतर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed