फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deep Dasgupta unveiled ICC Champions Trophy 2017 in Kolkata

कोलकाता पहुंची ICC चैंपियंन ट्रॉफी, पूर्व खिलाड़ी ने किया अनावरण

Thu, 02 Mar 2017 10:20 PM IST
Amaruajala.com (Edited By: पवन नाहर)
Amaruajala.com (Edited By: पवन नाहर) Updated Thu, 02 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Deep Dasgupta unveiled ICC Champions Trophy 2017 in Kolkata
ICC champion trophy 2017 - फोटो : icc

मिनी विश्वकप के नाम से विख्यात आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस साल जून में इंग्लैंड में हो रहा है। इसमें दुनिया की 8 दिग्गज टीमें खेलती नजर आएंगी। फिलहाल यह ट्रॉफी ग्लोबल टूर पर है। इसी क्रम में ट्रॉफी आज भारत के कोलकाता में पहुंची। पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने कोलकाता में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का अनावरण किया। 

विज्ञापन

 
चैंपियंस ट्रॉफी 1 जून 2017 से 19 जून 2017 तक खेला जाएगा। इसमें 8 टीमों 2 ग्रुप में बांटा जाएगा और कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट को वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी का दूसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

8 देशों के 19 शहरों में यात्रा करेगी ICC चैंपियंस ट्रॉफी

Deep Dasgupta unveiled ICC Champions Trophy 2017 in Kolkata

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने इस ग्लोबल ट्रॉफी के बारे में कहा है कि दो प्रमुख बैक-टू-बैक घटनाओं के साथ ब्रीटेन में शानदार क्रिकेट उत्सव की शुरुआत होगी। ट्रॉफी के ग्लोबल दौरे के दौरान, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 8 प्रतिस्पर्धी देशों में 19 शहरों की यात्रा करेगा।

यह ट्रॉफी 2 मार्च को भारत पहुंचेगी और इसके बाद बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया होते हुए 2 मई को इंग्लैंड पहुंचेगी। वहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का मंचन किया जाएगा और इसके बाद टूर्नामेंट का आगाज होगा।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने समारोह में भाग लेते हुए कहा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी एक प्रतियोगिता है, जो मेरे और सभी पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए काफी महत्व रखता है। पाकिस्तान कभी भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम नहीं कर पाया है। हालांकि, वो इस टूर्नामेंट में वो भारत को हराने में कामयाब रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed