कोलकाता पहुंची ICC चैंपियंन ट्रॉफी, पूर्व खिलाड़ी ने किया अनावरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी विश्वकप के नाम से विख्यात आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस साल जून में इंग्लैंड में हो रहा है। इसमें दुनिया की 8 दिग्गज टीमें खेलती नजर आएंगी। फिलहाल यह ट्रॉफी ग्लोबल टूर पर है। इसी क्रम में ट्रॉफी आज भारत के कोलकाता में पहुंची। पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने कोलकाता में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का अनावरण किया।
Former Indian wicketkeeper Deep Dasgupta unveiled ICC Champions Trophy 2017 in Kolkata, West Bengal pic.twitter.com/YDQATAGDaB
— ANI (@ANI_news) March 2, 2017विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 1 जून 2017 से 19 जून 2017 तक खेला जाएगा। इसमें 8 टीमों 2 ग्रुप में बांटा जाएगा और कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट को वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी का दूसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है।
8 देशों के 19 शहरों में यात्रा करेगी ICC चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने इस ग्लोबल ट्रॉफी के बारे में कहा है कि दो प्रमुख बैक-टू-बैक घटनाओं के साथ ब्रीटेन में शानदार क्रिकेट उत्सव की शुरुआत होगी। ट्रॉफी के ग्लोबल दौरे के दौरान, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 8 प्रतिस्पर्धी देशों में 19 शहरों की यात्रा करेगा।
यह ट्रॉफी 2 मार्च को भारत पहुंचेगी और इसके बाद बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया होते हुए 2 मई को इंग्लैंड पहुंचेगी। वहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का मंचन किया जाएगा और इसके बाद टूर्नामेंट का आगाज होगा।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने समारोह में भाग लेते हुए कहा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी एक प्रतियोगिता है, जो मेरे और सभी पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए काफी महत्व रखता है। पाकिस्तान कभी भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम नहीं कर पाया है। हालांकि, वो इस टूर्नामेंट में वो भारत को हराने में कामयाब रहा है।