फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India Youth Games: Maharashtra's sprinter and swimmer shines on the sixth day, Haryana retains the first position in the table with 33 gold medals

Khelo India Youth Games: छठे दिन चमके महाराष्ट्र के धावक और तैराक, 33 स्वर्ण पदक के साथ हरियाणा तालिका में पहले स्थान पर कायम

Thu, 09 Jun 2022 11:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Jun 2022 11:26 PM IST
सार

मेजबान हरियाणा 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक लेकर तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है। गत विजेता महाराष्ट्र 31 स्वर्ण, 28 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games: Maharashtra's sprinter and swimmer shines on the sixth day, Haryana retains the first position in the table with 33 gold medals
खेलो यूथ इंडिया गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेला इंडिया यूथ गेम्स का छठा दिन महाराष्ट्र के धावक और तैराकों के नाम रहा। महाराष्ट्र ने बृहस्पतिवार को एथलेटिक्स में चार में से तीन स्वर्ण पदक जीते। वहीं, तैराकी में दो स्वर्ण पदक जीते। हालांकि मेजबान हरियाणा 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक लेकर तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन


गत विजेता महाराष्ट्र 31 स्वर्ण, 28 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा को 102 से अधिक किलो भारवर्ग वेटलिफ्टिंग में आशीष ने स्वर्ण पदक दिलाया। लड़कियों की 10 मीटर एयर राइफल में हरियाणा की रमिता ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


महाराष्ट्र को इन्होंने दिलाए स्वर्ण पदक
लड़कों की 200 मीटर दौड़ में आर्यन कदम, लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में सुदेशना शिवंकर ने स्वर्ण पदक जीता। 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रिया पाटिल, प्रांजलि पाटिल, वैष्णवी कतूरे और शिवेच्छा पाटिल की टीम पहले स्थान पर रही। तैराकी में अनन्या वाला और अपेक्षा फर्नांडीज ने 400 मीटर फ्री स्टाइल व 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीते।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश हॉकी के फाइनल में
लड़कों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को खेलो इंडिया की हॉकी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचा दिया है। सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को संघर्षपूर्ण मैच में 3-2 से हराया। फाइनल में उत्तर प्रदेश का सामना पंजाब से होगा। पंजाब ने झारखंड को 3-0 से शिकस्त दी।

हालांकि लड़कियों के हॉकी के सेमीफाइनल में उत्तरप्रदेश को ओडिशा के हाथों 6-1 से हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा ने लड़कियों के सेमीफाइनल में झारखंड को 3-2 से हराया।  


झारखंड की सुप्रीती ने बनाया रिकॉर्ड
लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में झारखंड की सुप्रीती कच्छप ने 9 मिनट 46.14 सेकेंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सीमा एम के नाम (9 मिनट 50.54 सेकेंड) दर्ज था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed