फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kajal became the fifth Women wrestler from the country to bag the title in U17 World Championships

U17 World Championships: महिला पहलवान काजल ने जीता स्वर्ण पदक, भारत के खाते में आया पांचवां सोने का तमगा

Fri, 23 Aug 2024 11:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Aug 2024 11:24 PM IST
सार

काजल ने शुक्रवार को 69 किग्रा भार वर्ग में यूक्रेन की ओलेकसांद्रा रिबाक को 9-2 के फैसले से हराया। हालांकि, एक अन्य भारतीय श्रुतिका 46 किग्रा वर्ग के फाइनल में जापान की यू कात्सुमे की चुनौती से पार नहीं पा सकीं और महज 40 सेकेंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Kajal became the fifth Women wrestler from the country to bag the title in U17 World Championships
अंडर17 विश्व चैंपियनशिप - फोटो : X

विस्तार

भारत ने अंडर17 विश्व चैंपियनशिप के महिला वर्ग में अपना दबदबा जारी रखा और काजल देश की पांचवीं पहलवान बनीं जिन्होंने अम्मान में चल रहे इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। काजल ने शुक्रवार को 69 किग्रा भार वर्ग में यूक्रेन की ओलेकसांद्रा रिबाक को 9-2 के फैसले से हराया। हालांकि, एक अन्य भारतीय श्रुतिका 46 किग्रा वर्ग के फाइनल में जापान की यू कात्सुमे की चुनौती से पार नहीं पा सकीं और महज 40 सेकेंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन

भारत की एक अन्य पहलवान राज बाला ने जापान की मोनाका उमेकावा को 11-5 से हराकर 40 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि मुस्कान ने 53 किग्रा के कांस्य प्लेऑफ मैच में अमेरिका की इसाबेला गोंजालेस को तकनीकी श्रेष्ठता से मात देकर भारत के खाते में एक और पदक पक्का डाला। हालांकि, राजनिता को 61 किग्रा के कांस्य पदक प्लेऑफ में अजरबैजान के हिउनाई हुरबानोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वह एकमात्र भारतीय महिला रहीं जो पदक लाने से चूक गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला पहलवानों ने जीते आठ पदक 
भारतीय महिला पहलवानों ने आठ पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया जिसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। भारत के लिए इससे पहले अदिति कुमारी (43 किग्रा), नेहा (57 किग्रा), पुलकित (65 किग्रा) और मानसी लाथेर (73 किग्रा) ने शनिवार को अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। 
विज्ञापन

पुरुष पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन
भारतीय महिला पहलवानों ने जहां शानदार प्रदर्शन किया, वहीं पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान प्रभावित नहीं कर सके। शुक्रवार को भारत के पांच पुरुष पहलवान मैट पर उतरे, लेकिन कोई भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। इन पहलवानों का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि सिर्फ हर्ष और वेविक ही एक दौर में जीत हासिल कर सके। हर्ष ने 48 किग्रा भार वर्ग में एरबोल बोलोतोव पर 6-2 से जीत दर्ज की, लेकिन क्वार्टर फाइनल में चिंगिस सैरिग्लार से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed