{"_id":"6ab7aa70ba77e53b04005a17","slug":"jyothi-yarraji-pulls-out-of-100m-hurdles-after-feeling-pain-during-warm-up-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2026: दौड़ से पहले ज्योति याराजी को क्या हुआ? 100 मीटर बाधा दौड़ से नाम लिया वापस; जानिए वजह","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स 2026: दौड़ से पहले ज्योति याराजी को क्या हुआ? 100 मीटर बाधा दौड़ से नाम लिया वापस; जानिए वजह
Sat, 26 Sep 2026 04:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:50 PM IST
सार
एशियन गेम्स में 100 मीटर बाधा दौड़ से ज्योति याराजी ने वार्म-अप के दौरान दर्द महसूस होने के बाद नाम वापस ले लिया। उनको पिछले साल दाएं घुटने में एसीएल चोट के बाद सर्जरी करानी पड़ी थी और उन्होंने इस साल वापसी की थी।
विज्ञापन
ज्योति याराजी
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत की स्टार हर्डलर ज्योति याराजी ने शनिवार को एशियन गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के पहले दौर की हीट से नाम वापस ले लिया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि वार्म-अप के दौरान दर्द महसूस होने के बाद याराजी ने रेस में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। याराजी को अंतिम समय में फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद 75 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया था। वह अपने घुटने में मामूली स्ट्रेस से जूझ रही थीं। एएफआई अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'पूरी तरह वार्म-अप करने के बाद उन्हें दर्द महसूस हुआ।'
पिछले साल हुई थी सर्जरी
ज्योति याराजी ने इस साल वापसी की है। जुलाई 2025 में उनके दाएं घुटने में एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) में चोट लगी थी, जिसके बाद सर्जरी कराई गई थी। याराजी पिछले एशियन गेम्स में 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीत चुकी हैं। इस बार भी उनसे पदक की उम्मीद थी, लेकिन दर्द के कारण उन्हें प्रतियोगिता से हटना पड़ा।
विज्ञापन
पिछले साल हुई थी सर्जरी
ज्योति याराजी ने इस साल वापसी की है। जुलाई 2025 में उनके दाएं घुटने में एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) में चोट लगी थी, जिसके बाद सर्जरी कराई गई थी। याराजी पिछले एशियन गेम्स में 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीत चुकी हैं। इस बार भी उनसे पदक की उम्मीद थी, लेकिन दर्द के कारण उन्हें प्रतियोगिता से हटना पड़ा।
विज्ञापन