फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Javelin Thrower Neeraj Chopra Enters In Diamond League Final 2022 In Zurich To Make Another History

Neeraj Chopra: एक और इतिहास बनाने आज डायमंड लीग के फाइनल में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, खिताब के हैं प्रबल दावेदार

Thu, 08 Sep 2022 09:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख Published by: रोहित राज Updated Thu, 08 Sep 2022 09:35 AM IST
सार

नीरज विश्व चैंपियनशिप के बाद चोटिल हो गए थे। इस कारण वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इसके बाद उन्होंने चोट से उबरते हुए लुसान डायमंड लीग में 89.08 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
Javelin Thrower Neeraj Chopra Enters In Diamond League Final 2022 In Zurich To Make Another History
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा गुरुवार (आठ सितंबर) को जब प्रतिष्ठित डायमंड लीग के फाइनल उतरेंगे तो उनका लक्ष्य एक और इतिहास बनाना होगा। नीरज ओलंपिक स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप का रजत जीतने वाले पहले भारतीय हैं। लुसान में हुई डायमंड लीग का खिताब जीतने वाले भी नीरज पहले भारतीय एथलीट बने थे। अब वह डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन


नीरज विश्व चैंपियनशिप के बाद चोटिल हो गए थे। इस कारण वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इसके बाद उन्होंने चोट से उबरते हुए लुसान डायमंड लीग में 89.08 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। पानीपत के 24 वर्षीय नीरज ने 2017 और 2018 में डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन तब वह सातवें और चौथे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन


नीरज को जैकब से मिलेगी चुनौती
डायमंड लीग के फाइनल में छह पुरुष भाला फेंक एथलीट हिस्सा लेंगे। विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर के बिना हो रहे डायमंड लीग के फाइनल में नीरज को खिताब के प्रबल दावेदार हैं। एंडरसन पर उनके देश में ही नाव पर हमला कर दिया गया था। वह अभी चोट से उबर रहे हैं। नीरज को ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जैकब वदलेच से कड़ी चुनौती मिल सकती है। जैकब इस सत्र में 90 मीटर से ज्यादा भाला फेंक चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यूरिख फाइनल में उन्होंने 27 अंक के साथ जगह बनाई है, जबकि नीरज 15 अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं। टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण जीतने के बाद नीरज और जैकब अब तक चार बार आमने सामने हो चुके हैं। इसमें हर बार नीरज आग रहे हैं। पावो नूर्मी गेम्स और स्टॉकहोम डायमंड लीग में नीरज जब दूसरे स्थान पर रहे थे, तब वलदेच क्रमश: छठवें और चौथे नंबर पर रहे। अमेरिका में हुई विश्व चैंपियनशिप में नीरज ने रजत जीता तो वलदेच ने कांस्य। हालांकि 31 वर्षीय वलदेच 2016 और 2017 में डायमंड लीग फाइनल के विजेता रह चुके हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप 2017 में रजत, 2022 में कांस्य पदक और टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

 
जैकब ने दोहा डायमंड लीग में इसी वर्ष मई में 90.88 मीटर भाला फेंका था। वहीं नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है, जो उन्होंने स्टॉकहोम में बनाया था। डायमंड लीग का विजेता 2023 में बुडापेस्ट, हंगरी में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियन के लिए क्वालिफाई करेगा। हालांकि नीरज ने लुसान में ही क्वालिफाइंग मार्क 85.20 से अधिक भाला फेंककर विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed