{"_id":"735becb80a17c4e14b6e4ec07a891a81","slug":"ioa-writes-to-glasgow-for-change-queen-s-beton-relay","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः कॉमनवेल्थ बेटन रिले पर भारत का बहाना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
शर्मनाकः कॉमनवेल्थ बेटन रिले पर भारत का बहाना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के क्वींस बेटन रिले की मेजबानी से इनकार के बाद एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने अगले साल ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बेटन रिले से जुड़े आयोजन पर नया कार्यक्रम बनाने को कहा है।
मल्होत्रा ने अगले राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों से कहा है कि आईओए त्योहारी सीजन के कारण पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार क्वींस बेटन रिले का आयोजन दिल्ली में कराने में असमर्थ है।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2014 में 23 जुलाई से 14 अगस्त के बीच ग्लास्गो में आयोजित किया जाना है। राष्ट्रमंडल खेलों की परंपरा के अनुसार, क्वींस बेटन रिले की शुरुआत पिछले मेजबान शहर से शुरू होती है और फिर इसके बाद अन्य देशों में इसका आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विजय कुमार मल्होत्रा ने ग्लास्गो के आयोजकों से कार्यक्रम में बदलाव की मांग करते हुए एक पत्र लिखा है। क्वींस बेटन रिले दिल्ली में 11 से 13 अक्टूबर में आयोजित किए जाने हैं। इसके बाद यह रिले बांग्लादेश की यात्रा करेगा। इस बीच देशभर में दशहरा की धूम रहेगी।
2010 में दिल्ली ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। लेकिन यह मेजबानी इसके आयोजन को लेकर हुए अरबों रुपए के घोटालों के साये में दब कर रह गई।