फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indonesia Masters: Satwik-Chirag pair in second round Ayush and Tanya reach main round

Indonesia Masters: सात्विक-चिराग की जोड़ी दूसरे दौर में, आयुष और तान्या मुख्य दौर में पहुंचे

Tue, 21 Jan 2025 06:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 21 Jan 2025 06:32 PM IST
सार

एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय जोड़ी ने अपने शुरुआती मैच में विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर मौजूद चेन और लिन की जोड़ी को 21-16 21-15 से हराया।

विज्ञापन
Indonesia Masters: Satwik-Chirag pair in second round Ayush and Tanya reach main round
सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : twitter

विस्तार

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को चीनी ताइपे के चेन झी रे और लिन यू चीह की जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय जोड़ी ने अपने शुरुआती मैच में विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर मौजूद चेन और लिन की जोड़ी को 21-16 21-15 से हराया। सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी पिछले दो सप्ताह में दो सेमीफाइनल (मलयेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750) खेल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व रैंकिंग में 19वें स्थान पर काबिज तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने ओरनिचा जोंगसथापोर्नपार्न और सुकित्ता सुवाचाई की थाईलैंड की जोड़ी को 21-6 21-14 से हराया। सात्विक और चिराग की विश्व की पूर्व नंबर एक पुरुष युगल जोड़ी का अगला मुकाबला इंडोनेशिया के रेमंड इनरा और पात्रा हरपन रिंडोरिंडो की जोड़ी और थाईलैंड के किटिनुपोंग केड्रेन और डेचापोल पुवारानुक्रोह की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

पिछले महीने गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 का खिताब जीतने वाली अश्विनी और तनीषा की जोड़ी का अगला मुकाबला मलेशिया की पेई की गो और मेई जिंग तेओह से होगा। पुरुष एकल में 2023 ओडिशा मास्टर्स के उपविजेता आयुष शेट्टी ने क्वालीफाइंग चरण में हमवतन किदांबी श्रीकांत को 21-7, 21-15 से हराया, जबकि तान्या हेमंत ने महिला एकल  में चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग को कड़े संघर्ष में 16-21, 21-17, 21-15 से मात दी। विश्व जूनियर चैंपियनशिप (2023) के कांस्य पदक विजेता आयुष का मुख्य ड्रॉ में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के शी यू क्यूई से मुकाबला होगा, जबकि तान्या के सामने थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक इंतानोन की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed