{"_id":"2c931238-b5a2-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"indian-tt-teams-moves-in-2nd-round-in-commonwealth-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ टेटे में भारतीय टीम की शानदार शुरुआत ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कॉमनवेल्थ टेटे में भारतीय टीम की शानदार शुरुआत
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार आगाज किया है। पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने आसानी से दूसरे राउंड में जगह बना ली है।
विज्ञापन
पुरुषों ने जहां ऑस्ट्रेलिया को 3-1 व दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया तो महिलाओं ने श्रीलंका व कनाडा पर बिना कोई मुकाबला हारे 3-0 से जीत दर्ज की।
त्यागराज स्टेडियम में रविवार को शुरू हुई इस चैंपियनशिप में पुरुषों की शुरूआत अच्छी नहीं रही। आस्ट्रेलिया के डेविड पॉवेल ने एंथनी अमलराज को सीधे गेमों में 7-11, 8-11, 8-11 से परास्त कर दिया। लेकिन 70वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाले अनुभवी अचिंत शरत कमल ने पहले केन टाउनसेंड और उसके बाद डेविड पॉवेल को सीधे गेमों में हराकर भारत की जीत पक्की कर दी। सौम्यजीत घोष ने वेड टाउनसेंड को सीधे गेमों में पराजित किया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शरत ने भारतीय अभियान की अगुवाई की। उन्होंने पहले मुकाबले में कुर्त लिंगवेल्ट को 11-9, 11-5, 11-5 से सीधे गेमों में हराया। इसके बाद अमलराज व सौम्यजीत ने भी आसानी से अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
महिला टीम में मौमा दास श्रीलंका की इशारा मादुरंगी के खिलाफ पहला गेम 13-15 से पहला गेम हार गईं। लेकिन बाकी के तीनों गेम उन्होंने 11-5, 11-3, 11-4 से जीत लिए। इसके बाद के शामिनी और नेहा अग्रवाल ने सीधे गेमों में जीत हासिल की। मौमा ने कनाडा की शर्ली फू के खिलाफ भी एक गेम खोकर जीत हासिल की। शामिनी ने सीधे गेमों में यूएन सारा को हराया। जबकि 170वीं रैंक वाली मो झांग के नहीं आने से मधुरिका पाटकर को वॉक ओवर मिला।