फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian tennis star Rohan Bopanna and Yuki Bhambri advanced to the next round of US Open N. Sriram Balaji lost

US Open: युकी-ओलिवेटी तीसरे दौर में, बालाजी को मिली हार; रोहन बोपन्ना प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Sat, 31 Aug 2024 11:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 31 Aug 2024 11:34 AM IST
सार

भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने अमेरिका के क्राजिसेक और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर की 15वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 4-6, 6-3, 7-5 से हराया। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना पुरुष और मिश्रित युगल वर्ग में आगे बढ़ने में सफल रहे।

विज्ञापन
Indian tennis star Rohan Bopanna and Yuki Bhambri advanced to the next round of US Open N. Sriram Balaji lost
रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके ऑस्टिन क्राजिस्क और जीन जूलियन रोजर को हराकर वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के तीसरे दौर में जगह बनाई। भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने अमेरिका के क्राजिसेक और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर की 15वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 4-6, 6-3, 7-5 से हराया। 
विज्ञापन

यह केवल दूसरा अवसर है जब भांबरी किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2014 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भी इसी चरण में पहुंचे थे। हालांकि, भारत के एक अन्य खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और अर्जेंटीना के उनके जोड़ीदार गुइडो आंद्रेओज़ी दूसरे दौर में न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और ग्रेट ब्रिटेन के नील स्कूपस्की से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारत और अर्जेंटीना की जोड़ी दूसरे दौर के मैच में 6-7 (4), 4-6 से हार गई। वीनस और स्कूपस्की को सात ब्रेक प्वाइंट मिले जिसमें से उन्होंने एक को भुनाया। बालाजी और आंद्रेओज़ी सर्विस ब्रेक के अपने एकमात्र अवसर को भुनाने में असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोपन्ना पुरुष युगल और मिश्रित वर्ग में आगे बढ़े
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना पुरुष और मिश्रित युगल वर्ग में आगे बढ़ने में सफल रहे। 44 वर्षीय बोपन्ना ने इंडोनिशिया के अलदिता सुत्जादी के साथ मिलकर डेमी शुअर्स और टिम पिट्स को पहले दौर के मैच में 7-6 (7), 7-6 (5) से हराने में सफल रहे। इसके बाद बोपन्ना मैथूय एब्डेन के साथ मिलकर पुरुष युगल वर्ग में रोबर्टो कारबेल्स तथा फेडेरिको कोरिया को दूसरे दौर के मैच में  6-2, 6-4 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इस जोड़ी का सामना अब अगले दौर में अर्जेंटीना की जोड़ी मैक्सिमो गोंजालेस और आंद्रेस मोलटेनी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed