फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian pistol shooter Saurabh Chaudhary is not worried about expectations and goals after superb performance

ISSF World Cup: सौरभ चौधरी को उम्मीदें और लक्ष्य की चिंता नहीं, विश्व कप में स्वर्ण जीतकर शानदार वापसी की

Sat, 19 Apr 2025 05:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Apr 2025 05:04 PM IST
सार

पिस्टल निशानेबाज सौरभ ने दो साल के बाद वापसी की है। सौरभ खराब फॉर्म के कारण कुछ समय से बाहर थे और उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

विज्ञापन
Indian pistol shooter Saurabh Chaudhary is not worried about expectations and goals after superb performance
सौरभ चौधरी - फोटो : Twitter

विस्तार

हाल ही में ब्यूनस आयर्स और लीमा में आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य और स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाद सौरभ चौधरी को अपने लक्ष्य की चिंता नहीं है। सौरभ ने कहा कि वह पदक जीतने, लक्ष्य निर्धारित करने और उम्मीदों को पूरा करने के लिए अपनी नींद गंवाने की जगह कदम दर कदम आगे बढ़ना चाहेंगे। सौरभ ने शानदार प्रदर्शन के दम पर शीर्ष स्तर की निशानेबाजी में वापसी की है। 
विज्ञापन

दो साल बाद की वापसी 
पिस्टल निशानेबाज सौरभ ने दो साल के बाद वापसी की है। सौरभ खराब फॉर्म के कारण कुछ समय से बाहर थे और उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। सौरभ ने हालांकि, सुरुचि सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर मिश्रित टीम एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य और स्वर्ण पदक जीता, जबकि लीमा में 10 मीटर व्यक्तिगत एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थान भी हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे सौरभ 
सौरभ ने कहा, मैंने बस कड़ी मेहनत की और कभी-कभी तकनीकी रूप से भी पिस्टल के साथ प्रयोग किया। मैंने भविष्य के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है और मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि दूसरे मुझसे क्या उम्मीद कर रहे हैं। मैं सिर्फ अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और अच्छी निशानेबाजी करना चाहता हूं और लगातार सुधार करना चाहता हूं। जब मैं टीम का हिस्सा नहीं था, तो मुझे समझ नहीं आता था कि मेरे साथ क्या गलत था। लेकिन धीरे-धीरे चीजें बदलने लगी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा,  मुझे एनआईएआई के ट्रायल में पहली बार महसूस हुआ कि मैं लय हासिल कर रहा हूं। इसके बाद दूसरे प्रशिक्षण के दौरान मुझे आत्मविश्वास महसूस होने लगा। हमारे पास कुछ बहुत अच्छे युवा निशानेबाज हैं जिन्होंने हाल के दिनों मे अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed