फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian hockey team beat argentina by 4-2

खिताबी रेस से बाहर होने के बाद लय में लौटा भारत

Fri, 13 Dec 2013 01:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Dec 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
indian hockey team beat argentina by 4-2

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप खिताब की दावेदारी से बाहर होने के बाद भारतीय हॉकी टीम की अग्रिम पंक्ति फॉर्म में वापस आ पाई। पूरे टूर्नामेंट में ऑफ कलर रहे रमनदीप के दो खूबसूरत गोलों की बदौलत मेजबानों ने नौवें से 16वें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना को 4-2 से परास्त किया।

विज्ञापन


अब भारत का नौवें और 10वें स्थान के लिए मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

खेल की शुरुआत में ही भारत को गोल करने में सफलता मिल गई। रमनदीप सिंह ने चौथे मिनट में अर्जेंटीना के डिफेंडरों को छकाते हुए यह गोल किया। तीन मिनट बाद ही टूर्नामेंट में पेनाल्टी कॉर्नर पर एक भी गोल नहीं कर पाए अमित रोहिदास ने भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


पहला हॉफ खत्म होने से चार मिनट पहले कप्तान मनप्रीत ने हॉफ लाइन से रमनदीप को पास दिया। उन्होंने अकेले ही 25 गज की रेखा पार कर डी में प्रवेश करते हुए कोणीय शॉट के जरिए बेहतरीन गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस प्रयास में वह अपना कंधा चोटिल करवा बैठे। हालांकि उनका कंधा उतरा नहीं है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह खलेंगे या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।

दूसरे हॉफ में अर्जेंटीना के लिए लुकास मार्टिनेज ने गोल किया। उसके बाद गुरजिंदर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 4-1 की बढ़त दिलाई। खेल समाप्त होने से एक मिनट पूर्व अर्जेंटीना के लिए लोउटारो डियाज ने गोल करके स्कोरलाइन 2-4 कर दी। रमनदीप सिंह ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed