{"_id":"68c8394d1532760c270650c1","slug":"indian-grandmaster-vaishali-qualify-for-women-s-candidates-tournament-after-hard-fought-draw-fide-grand-swiss-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIDE Grand Swiss: भारत की वैशाली ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए किया क्वालिफाई, अंतिम दौर में खेला ड्रॉ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIDE Grand Swiss: भारत की वैशाली ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए किया क्वालिफाई, अंतिम दौर में खेला ड्रॉ
Mon, 15 Sep 2025 09:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:35 PM IST
सार
वैशाली ने फिडे ग्रैंड स्विस के 11वें और अंतिम दौर में पूर्व विश्व चैंपियन चीन की झोंगयी टैन के साथ कड़े मुकाबले में ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद और वैशाली
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वैशाली ने फिडे ग्रैंड स्विस के 11वें और अंतिम दौर में पूर्व विश्व चैंपियन चीन की झोंगयी टैन के साथ कड़े मुकाबले में ड्रॉ खेला। रूस की कैटरीना लागनो ने अजरबेजान की उल्विया फतालियेवा के साथ ड्रॉ खेलकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और संभावित 11 में से आठ अंक हासिल करके वैशाली के अलावा कैंडिडेट्स के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं। इस प्रतियोगिता में शामिल अन्य भारतीयों में से कोई भी कैंडिडेट्स में जगह नहीं बना सका।
विज्ञापन
ओपन वर्ग में विजेता रहे अनीश गिरी
नीदरलैंड के अनीश गिरी ओपन वर्ग में विजेता रहे, उन्होंने अमेरिका के हैंस मोके नीमन को हराया। अनीश ने भी संभावित 11 में से आठ अंक हासिल करके टूर्नामेंट का समापन किया। संभावना है कि मैथियास ब्लूबाम दूसरे स्थान पर रहकर कैंडिडेट्स में जगह बना लेंगे। अनीश गिरी और मथायस ब्लूबाम (इस टूर्नामेंट से), अमेरिका के हिकारू नाकामुरा (रेटिंग के आधार पर), आर प्रज्ञानंज अपने टूर्नामेंट सर्किट प्रदर्शन के आधार पर और अमेरिका के फैबियानो कारूआना कैंडिडेट्स में जगह बना लेंगे। अगले महीने गोवा में होने वाले विश्व शतरंज कप से अंतिम तीन स्थान भरे जाएंगे। कैंडिडेट्स का विजेता मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को चुनौती देगा।

पुरुष वर्ग में भारतीयों के लिए केवल एक स्थान पक्का लगता है, जबकि महिला वर्ग में तीन खिलाड़ी कैंडिडेट्स में जगह बना चुकी हैं। दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी पिछले महिला विश्व कप में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहने के बाद पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। वैशाली के अब उनके साथ जुड़ने के साथ तीन भारतीय महिलाएं कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करेंगी जिससे उन्हें विश्व महिला शतरंज खिताब जीतने का मौका मिलेगा।