{"_id":"f1b4a95a-080a-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"indian-grand-prix-trophy-will-made-by-michael-fali","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइकल फाली बनाएंगे इंडियन ग्रां प्री की ट्रॉफी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
माइकल फाली बनाएंगे इंडियन ग्रां प्री की ट्रॉफी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में अक्तूबर के अंत में होने वाली एयरटेल इंडियन ग्रां प्री फार्मूला वन रेस की ट्रॉफी बनाने का जिम्मा बंगलूरू के जाने माने डिजाइनर माइकल फाली को सौंपा गया है। फाली ने इस बारे में कहा, ‘इंडियन ग्रां प्री के लिए ट्रॉफी डिजाइन करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन मैंने खुशी के साथ स्वीकार किया है।
हम चाहते थे कि इस ट्रॉफी को इस तरह से तैयार किया जाए कि इसमें परंपरागत और आधुनिक भारत का मेल देखने को मिले। इसका डिजाइन तैयार हो गया है और ट्रॉफी अक्तूबर के पहले सप्ताह तक तैयार हो जाएगी।’ इस ट्रॉफी को एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमीनियम से तैयार किया जा रहा है। इसकी भीतरी सतह को मिरर फिनिश दी जा रही है जबकि बाहरी सतह मैट फिनिश लिए हुए है। इसके आधार वाले हिस्से में अशोक चक्र बना है। इस डिजाइन में पुराने भारतीय वास्तु शिल्प में उत्कीर्ण ‘विजय यात्रा’ को लिया गया है।