फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian athletes are eager to powerful challenge

दमदार चुनौती पेश करने को बेताब हैं भारतीय एथलीट

Sat, 29 Sep 2012 10:49 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2012 10:49 PM IST
विज्ञापन
indian athletes are eager to powerful challenge
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली प्रतिष्ठित एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में एक बार फिर गत पुरुष भारतीय चैंपियन सुरेश कुमार और पिछले दो बार की महिला चैंपियन ललिता बब्बर खिताब के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय एथलीटों को इस बार दिल्ली हाफ मैराथन में बेहतर प्रदर्शन करने पर अतिरिक्त फायदा मिलेगा। मैराथन के प्रमोटर प्रोकैम इंटरनेशनल ने नया कोर्स रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय एथलीटों को एक लाख रुपए का बोनस देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मैराथन में पुरुष वर्ग में भारतीय कोर्स रिकॉर्ड 64 मिनट का है जो दीपचंद सेहरण ने 2009 में बनाया था जबकि महिलाओं में कविता राउत ने 2008 में 67.12 मिनट का कोर्स रिकॉर्ड बनाया था। 2007 और 2008 में चैंपियन रही कविता तीन वर्ष के अंतराल के बाद मुकाबले में उतरने जा रही हैं और वह गत चैंपियन ललिता के सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन-कौन हैं शामिल-
पुरुषों में 2010 के विजेता इरप्पा डी अक्की, सोज मैथ्यू, एमडी यूनुस, वीएल डांगी, खेताराम, अजय पटेल, इंद्रजीत पटेल, रतीराम सैनी, संदीप सिंह पटेल, प्रीतम बिंड, अंगद कुमार और लिंगखोई बिनिंग सहित 73 एथलीट उतरेंगे।


महिलाओं में ललिता और कविता के अलावा सुधा सिंह, गत उप विजेता किरण तिवारी, हाल में बंगलूरू में दस किमी दौड़ जीतने वाली मोनिका अठारे, सुकन्या मल्ल, पंपा चंदा, प्रियंका सिंह पटेल और शास्त्री देवी सहित 35 एथलीट अपनी चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed