{"_id":"47d12e32084df050b934b98a50d1d99a","slug":"india-won-first-medal-in-asian-games-2014-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोल्डन ब्वॉय' जीतू ने एशियाड में दिलाया पहला स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
'गोल्डन ब्वॉय' जीतू ने एशियाड में दिलाया पहला स्वर्ण
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीतू राय का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद उन्होंने एशियाई खेलों में भी देश को स्वर्ण पदक दिलाया। निशानेबान जीतू ने शनिवार को एशियाड में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को इस बार का पहला पीला तमगा दिलाया।
विज्ञापन
आईएसएसएफ की वर्ल्ड रैंकिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल में जीतू वर्ल्ड नंबर एक और 50 मीटर में वो नंबर पांच पर हैं।
इससे पहले निशानेबाज श्वेता चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि स्वर्ण पदक चीन की चांग ने जीता और रजत पदक कोरिया की जुंग की झोली में गया।
विज्ञापन
हालांकि भारत की स्टार शूटर हिना सिंधू फाइनल के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाईं। उनसे इन खेलों में पदक की उम्मीद थी।
दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर में 17वें एशियाई खेल चल रहे हैं। शनिवार को भोरोत्तोलन, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, निशानेबाज़ी और जूडो जैसे खेलों में भारत के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन