फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India vs Australia Hockey Live Score Paris Olympics 2024 Harmanpreet Singh Mens Hockey IND vs AUS Olympic Game

IND vs AUS Hockey: 52 साल बाद भारत ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया, दर्ज की 3-2 से जीत

Fri, 02 Aug 2024 04:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 02 Aug 2024 04:46 PM IST
सार

भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले 1972 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
India vs Australia Hockey Live Score Paris Olympics 2024 Harmanpreet Singh Mens Hockey IND vs AUS Olympic Game
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम का आज ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ। क्वार्टर फाइनल से पहले हरमनप्रीत सिंह की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। इसी के साथ भारत ने क्वार्टर फाइनल से पहले जीत की पटरी पर वापसी कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले 1972 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


भारत ने दी ऑस्ट्रेलिया को मात
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अभिषेक ने पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में गोल किया और भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में 13वें मिनट में गोल कर दिया। इसी के साथ भारत 2-0 से आगे हो गया। दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का खाता खुला। 25वें मिनट में क्रैग थॉमस ने गोल किया और टीम का स्कोर 2-1 हो गया। 26वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे हरमनप्रीत सिंह ने बचाया। हाफ टाइम तक भारत 2-1 की बढ़त के साथ आगे था। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक में गोल किया। इसी के साथ भारत 3-1 से आगे हो गया। तीन क्वार्टर के बाद भारत ने 3-1 से ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाए रखी। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल किया और ऑस्ट्रेलिया को 3-2 की बढ़त दिलाई। इसी के साथ भारत ने जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


1972 से ओलंपिक में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
1972 - भारत 3-1 ऑस्ट्रेलिया
1976 - भारत 1-6 ऑस्ट्रेलिया
1976 (प्लेऑफ) - भारत 1-1 (4-5 शूटआउट)
1984 - भारत 2-4 ऑस्ट्रेलिया
1992 - भारत 0-1 ऑस्ट्रेलिया
2000 - भारत 2-2 ऑस्ट्रेलिया
2004 - भारत 3-4 ऑस्ट्रेलिया
2020 - भारत 1-7 ऑस्ट्रेलिया
2024 - भारत 3-2 ऑस्ट्रेलिया

बेल्जियम से मिली हार
गुरुवार को बेल्जियम ने पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2-1 से हराकर भारत का पेरिस ओलंपिक में चला आ रहा अजेय अभियान रोक दिया। भारत को अभिषेक ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई थी, लेकिन बेल्जियम के लिए थिबेयू स्टॉकब्रोएक्स और जॉन डोचमैन ने तीसरे क्वार्टर में एक-एक गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। भारतीय टीम ने बेल्जियम के खिलाफ मैच से पहले कोई मुकाबला नहीं गंवाया था। भारत ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। हालांकि, बेल्जियम के खिलाफ शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed