{"_id":"6ae5dd93d953c090b70faf87","slug":"india-to-field-17-athletes-in-11-sports-at-youth-olympics-2026-check-full-list-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूथ ओलंपिक 2026: भारत के 17 एथलीट 11 खेलों में दिखाएंगे दम, किस खेल में कौन करेगा देश का प्रतिनिधित्व?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
यूथ ओलंपिक 2026: भारत के 17 एथलीट 11 खेलों में दिखाएंगे दम, किस खेल में कौन करेगा देश का प्रतिनिधित्व?
Sat, 31 Oct 2026 05:52 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:52 PM IST
सार
- भारत के 17 एथलीट्स समर यूथ ओलंपिक 2026 में 11 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- आज से 13 नवंबर तक सेनेगल में होने वाले इस आयोजन में भारतीय दल में 11 महिला और छह पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।
- भारत ने पिछले तीन संस्करणों में कुल 23 पदक जीते हैं।
विज्ञापन
यूथ ओलंपिक 2026
- फोटो : IANS
विस्तार
समर यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 का आगाज 31 अक्तूबर से हो रहा है। 13 नवंबर तक चलने वाले इस खेल आयोजन में भारत के 17 सदस्यीय दल के एथलीट्स 11 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय खिलाड़ी पिछले संस्करणों में किए गए प्रदर्शन को बेहतर बनाने और पदकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। इस बार यूथ ओलंपिक का आयोजन सेनेगल के डकार, डायम्नियाडियो और सैली में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अफ्रीकी खेल इतिहास के लिहाज से भी खास है, क्योंकि डकार ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला अफ्रीकी शहर बन गया है। प्रतियोगिता में दुनियाभर के लगभग 2700 एथलीट 25 खेलों के 153 मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
भारतीय दल में 11 महिला और छह पुरुष एथलीट
भारत की 17 सदस्यीय टीम में 11 महिला और छह पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। 14 वर्षीय विंडसर्फर प्रियांशी पाटिल भारतीय दल की सबसे युवा एथलीट हैं। वह आठ से 12 नवंबर तक होने वाले महिला विंडसर्फिंग इवेंट में हिस्सा लेंगी। भारतीय दल में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। तैराक धिनिधि देसिंघु इनमें प्रमुख नाम हैं। वह पेरिस ओलंपिक 2024 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। यूथ ओलंपिक में वह महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्पर्धाओं में उतरेंगी। वहीं, बैडमिंटन में एशियन अंडर-17 चैंपियन तन्वी पत्री महिला सिंगल्स में भारत की चुनौती पेश करेंगी। टेबल टेनिस में सिंड्रेला दास देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूर्व एशियन चैंपियन शॉट पुटर ओम प्रकाश सिंह करहाना भारतीय दल के शेफ डी मिशन यानी दल प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यूथ ओलंपिक में भारत का पिछला प्रदर्शन
भारत ने यूथ ओलंपिक के पिछले तीन संस्करणों में कुल 23 पदक जीते हैं। इनमें तीन गोल्ड, 16 सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत का सबसे सफल अभियान 2018 में ब्यूनस आयर्स में आयोजित यूथ ओलंपिक में रहा था। उस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड, नौ सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए थे। अब भारतीय दल की कोशिश इस प्रदर्शन को पीछे छोड़ने की होगी।

यूथ ओलंपिक 2026: किस खेल में कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व?
देव रूपारेलिया - पुरुष सिंगल्स
अंबेडकर मीतेई लैरेनलाकपाम - पुरुष 50 किग्रा
तीर्थांक पेगु - पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर बटरफ्लाई
तानिया - महिला 75 किग्रा
अनुज - पुरुष 70 किग्रा
दीपांशु खोखर - पुरुष 80 किग्रा
- आर्चरी (तीरंदाजी)
- एथलेटिक्स
- बैडमिंटन
देव रूपारेलिया - पुरुष सिंगल्स
- बॉक्सिंग
अंबेडकर मीतेई लैरेनलाकपाम - पुरुष 50 किग्रा
- घुड़सवारी (इक्वेस्ट्रियन)
- जूडो
- सेलिंग (नौकायन)
- तैराकी
तीर्थांक पेगु - पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर बटरफ्लाई
- टेबल टेनिस
- बीच रेसलिंग
तानिया - महिला 75 किग्रा
अनुज - पुरुष 70 किग्रा
दीपांशु खोखर - पुरुष 80 किग्रा
- वूशू