फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India Open: Satwik-Chirag pair lost in the semi-finals Malaysian pair won the match

India Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, मलयेशियाई जोड़ी ने 21-18, 21-14 से जीता मैच

Sat, 18 Jan 2025 10:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 18 Jan 2025 10:26 PM IST
सार

वर्ष 2022 की विजेता भारतीय जोड़ी को मलयेशिया के गोह सजे फेई और नूर इजुद्दीन की जोड़ी से 37 मिनट चले मुकाबले में सीधे गेमों में 18-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
India Open: Satwik-Chirag pair lost in the semi-finals Malaysian pair won the match
सात्विक-चिराग - फोटो : @India_AllSports

विस्तार

भारत के लिए युगल में खिताब की सबसे बड़ी सात्विक साईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी यहां इंडिया ओपन बैडमिंटन सुपर 750 के सेमीफाइनल में पराजित हो गई। वर्ष 2022 की विजेता भारतीय जोड़ी को मलयेशिया के गोह सजे फेई और नूर इजुद्दीन की जोड़ी से 37 मिनट चले मुकाबले में सीधे गेमों में 18-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भारतीय जोड़ी ने शुरुआत सही की थी। आक्रमण और रक्षण के बीच सही संतुलन बनाते हुए बढ़त बना ली थी लेकिन मलयेशियाई जोड़ी ने अगले छह में से पांच अंक बटोरते हुए एक अंक की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद सात्विक-चिराग ने 15-12 से आगे हो गए थे लेकिन विपक्षी जोड़ी ने फिर वापसी की और सात अंक जीतते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गेम में मलयेशियाई जोड़ी ने शुरुआत में ही 5-0 की बढ़त बना ली। उसके बाद भारतीय जोड़ी ने स्कोर 4-8 किया और नेट पर अच्छी टक्कर के बीच स्कोर 7-8 कर दिया। मध्यांतर के समय मलयेशिया की जोड़ी 11-10 से आगे थी। एक समय स्कोर 13-13 से बराबरी पर था लेकिन फिर गोह और नूर 17-14 से आगे निकल गए। जल्द ही स्कोर 20-14 हो गया और मलयेशियाई जोड़ी जीतने में सफल रही। सत्र में दूसरी बार भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed