फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   'India is confident of getting right to host 2030 Commonwealth Games', said Sports Minister Mansukh Mandaviya

CWG 2030: 'भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार मिलने का भरोसा', बोले खेल मंत्री मांडविया

Thu, 10 Apr 2025 04:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Apr 2025 04:42 PM IST
सार

मांडविया ने कहा, 'मुझे जानकारी मिली है कि कनाडा और नाइजीरिया ने रुचि दिखाई है, लेकिन हमें विश्वास है कि भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलेगी।'

विज्ञापन
'India is confident of getting right to host 2030 Commonwealth Games', said Sports Minister Mansukh Mandaviya
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

खेल मंत्री मनसुख मांडविया को भरोसा है कि कनाडा और नाइजीरिया के बोली लगाने में रुचि दिखाने के बावजूद भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार हासिल कर लेगा। कनाडा और नाइजीरिया दोनों ने 31 मार्च की समय सीमा पूरी होने से पहले मेजबानी में दिलचस्पी (ईओआई) की प्रस्तुति पेश की।
विज्ञापन


मांडविया ने कहा, 'मुझे जानकारी मिली है कि कनाडा और नाइजीरिया ने रुचि दिखाई है, लेकिन हमें विश्वास है कि भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलेगी।' बढ़ती लागत के कारण ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों से हटने के बाद से ही इन खेलों को मेजबान देश मिलने में संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विक्टोरिया की जगह ग्लासगो अगले साल के टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए आगे आया जिसमें मुक्केबाजी, कुश्ती, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन और निशानेबाजी शामिल नहीं होंगे। अगर भारत को 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलती है तो यह खेल समुदाय को यह दिखाने की दिशा में अच्छा कदम होगा कि वह 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांडविया ने यह भी कहा कि इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ सलाह मश्विरा जारी है और जून में नई आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री के कार्यभार संभालने के बाद भारत अपनी प्रस्तुति देने के लिए तैयार है। इस बीच मांडविया ने कहा कि खेल मंत्रालय तीन विशेष सामाजिक पहल शुरू कर रहा है जिसमें इस देश के युवाओं की भागीदारी की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed