फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Pakistan hockey team is yet to get clearance from government to participate in men's Asian Champions Trophy

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा लेना तय नहीं, पीएचएफ को सरकार की मंजूरी का इंतजार

Wed, 16 Sep 2026 07:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Sep 2026 07:16 PM IST
सार

पाकिस्तान हॉकी टीम को अभी तक भारत में होने वाले पुरुष हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने के लिए सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने बताया कि वे इसके लिए सरकार से सलाह करेंगे।

विज्ञापन
Pakistan hockey team is yet to get clearance from government to participate in men's Asian Champions Trophy
पाकिस्तान हॉकी टीम - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान हॉकी टीम को इस साल भारत में होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में हिस्सा लेने के लिए अभी तक अपनी सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।  पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक पंजाब के मोहाली और जालंधर में किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएचएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस दावे का खंडन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल दोनों देशों में किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम भेजने से पहले सरकार की मंजूरी अनिवार्य है। यह नियम बहु-टीम प्रतियोगिताओं पर भी लागू होता है।
विज्ञापन

सरकार से सलाह लेगा पीएचएफ
अधिकारी ने कहा, 'हम पहले सरकार से सलाह लेंगे कि टीम को भारत भेजा जाए या नहीं। इसके बाद ही भारतीय वीजा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।' उन्होंने यह भी कहा कि अतीत में भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों और अधिकारियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए वीजा जारी करने में अपेक्षित सहयोग नहीं किया है।
विज्ञापन

कौन-कौन से देश लेंगे हिस्सा 
भारत, पाकिस्तान, मलयेशिया, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की टीमों का नाम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालों की सूची में शामिल हैं। पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनीतिक तनाव के चलते पिछले साल भारत में खेले गए एशिया कप में भाग नहीं लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed