{"_id":"82b0ec3c-8ce2-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"india-collects-eight-medals-at-asian-archery-grand-prix","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई ग्रांप्री में तीरंदाजों ने जीते आठ पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
एशियाई ग्रांप्री में तीरंदाजों ने जीते आठ पदक
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 15 Mar 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तीरंदाजों ने बैंकाक में पहली एशियाई ग्रांप्री तीरंदाजी में दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित आठ पदक जीत लिए। भारत के सी जिग्नस ने चीन के यिंग को 145-142 से हराकर कम्पाउंड पुरुष व्यक्तिगत वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
राहुल बनर्जी ने व्यक्गित रिकर्व पुरुष और अंजलि कुमारी ने कम्पाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग में रजत जीते। राहुल फाइनल में जापान के ताकाहार फुरकावा से हारे जबकि अंजलि को इंडोनेशिया की टी डेली से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बोम्बायला देवी, डोला बनर्जी और रिमिल बिरली की रिकर्व महिला टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ जीत दर्ज कर कांस्य दिलाया।