फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ian Thorpe taken to hospital after being found intoxicate in street

सड़क पर पड़ा मिला पांच बार का ओलंपिक चैंपियन

Tue, 04 Feb 2014 04:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Feb 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ian Thorpe taken to hospital after being found intoxicate in street

पांच बार के ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई तैराक इयान थोर्पे को अवसाद के बाद रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। 31 साल के थोर्पे को सोमवार सुबह एक वाहन के पास बदहवास हालत में देखा गया था जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

विज्ञापन


इयान थोर्पे को बाद में बैंक्सटाउन अस्पताल में भर्ती कराया गया। थोर्पे के मैनेजर जेम्स अर्सकाइन ने कहा, "अवसाद के कारण उन्हें रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। वाहन के मालिक ने पुलिस को बुलाया था। लोगों ने जब थोर्पे को इस हालत में देखा तो वे समझ गए उनकी हालत ठीक नहीं है।"
विज्ञापन


अर्सकाइन ने कहा कि थोर्पे अवसाद और कंधे की चोट के लिए दवाई ले रहे थे और उन्होंने शराब नहीं पी थी।

दो हफ्तों में यह दूसरा मौका है जब इयान थोर्प को इस स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक 14 वर्षीय बच्चे ने अपने घर के बाहर देखा कि वैन में ड्राइवर वाली सीट की तरफ से कोई आदमी घुसने की कोशिश कर रहा है जिसके बाद उसने अलार्म बजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक थोर्प उस समय नशे में थे। पुलिस की मानें तो उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed