फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   i am shocked, don't have links with drug dealer: vijender

हेरोइन तस्करों से मेरा कोई संबंध नहीं: विजेंदर

Sat, 09 Mar 2013 12:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 09 Mar 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
i am shocked, don't have links with drug dealer: vijender

भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने हेरोइन तस्कर के साथ किसी भी तरह के संबंधों से इनकार किया है। विजेंदर ने कहा कि जांच में यह आरोप गलत साबित होगा।

विज्ञापन


विजेंदर ने कहा, 'मैं इस आरोप से हैरान हूं। फिलहाल मैं मुंबई में हूं। हालांकि मेरे मित्रों ने मेरी पत्नी की कार से मुझे एयरपोर्ट पर छोड़ा था, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह कार जीरकपुर में फ्लैट के बाहर कैसे पहुंच गई।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे एयरपोर्ट छोड़ने के बाद मेरे मित्रों ने कार का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन इस मामले में मेरा नाम क्यों जोड़ा जा रहा है, यह मेरी समझ में नहीं आ रहा।' विजेंदर ने कहा कि पुलिस को कार से कुछ भी नहीं मिला है और ना ही पुलिस ने उनसे संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने एक एनआरआई तस्कर की निशानदेही पर जीरकपुर के एक फ्लैट से 130 करोड़ रुपये की 26 किलो हेरोइन बरामद की है। जिस फ्लैट से पुलिस ने हेरोइन पकड़ी है, उसी फ्लैट के बाहर बॉक्सर विजेंद्र की पत्नी अर्चना की कार भी खड़ी मिली। पुलिस ने विजेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए तलब कर कार को कब्जे में ले लिया है।

वहीं, फतेहपुर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरदयाल सिंह ने बताया कि इस मामले की प्रारंभिक जांच में विजेंदर सिंह की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि एनआरआई के फ्लैट से कुछ दूरी पर केवल विजेंदर सिंह की कार मिली है। प्रारंभिक जांच में बताने लायक अभी कुछ नहीं है।


उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में एनआरआई अनूप सिंह और उसके साथी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अनूप ने बॉक्सर विजेंदर और उनके करीबी दोस्त रामसिंह से संबंध होने का दावा किया है। रामसिंह भी राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाज है।

‘विजेंदर भी लेते थे ड्रग्स’
टीवी चैनलों की रिपोर्ट के मुताबिक एनआईएस पटियाला में पुलिस की पूछताछ में बॉक्सर राम सिंह ने दावा किया है कि विजेंदर सिंह भी ड्रग्स लेते रहे हैं। राम सिंह ने कथित तौर पर पुलिस को यह भी बताया कि विजेंदर दिसंबर से लेकर अब तक पांच बार अनूप सिंह काहलों से मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed