फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hosts India scooped up eight medals at the Asian Track Cycling Championships, including 1 gold, 3 silver and 4 bronze, on the second day of the competition

Asian Track Cycling Championships: एशियाई साइकलिंग के दूसरे दिन भारत ने एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते

Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
सार

मयूरी ने लगातार दूसरे दिन भी पदक जीता। उन्होंने 500 मीटर टाइम ट्रायल इवेंट में कांस्य पदक जीता। मयूरी ने शनिवार को टीम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। व्यक्तिगत सीनियर वर्ग में मयूरी का यह पहला पदक है।

विज्ञापन
Hosts India scooped up eight medals at the Asian Track Cycling Championships, including 1 gold, 3 silver and 4 bronze, on the second day of the competition
साइकिलिंग

विस्तार

एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन आईजी स्टेडियम में रविवार को भारत ने एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। सीनियर व्यक्तिगत वर्ग में विश्वजीत सिंह और मयूरी धनराज लूटे ने कांस्य पदक जीते। विश्वजीत और मयूरी ने एशियाई चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में पहली बार व्यक्तिगत इवेंट में पदक दिलवाया है।
विज्ञापन


विश्वजीत ने व्यक्तिगत परस्यूट श्रेणी में 9 मिनट में 4 किलोमीटर रेस पूरी कर कांस्य पदक जीता। क्वालिफाइंग राउंड में विश्वजीत अपने प्रतिद्वंद्वी मलयेशिया के कियाट चन से पीछे थे। फाइनल में उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मलयेशियाई राइडर को पीछे छोड़ दिया। इस वर्ग का स्वर्ण जापान के शोई मत्सुदा और रजत कोरिया के संगून पार्क ने जीता।
विज्ञापन


मयूरी को दूसरे दिन भी पदक
मयूरी ने लगातार दूसरे दिन भी पदक जीता। उन्होंने 500 मीटर टाइम ट्रायल इवेंट में कांस्य पदक जीता। मयूरी ने शनिवार को टीम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। व्यक्तिगत सीनियर वर्ग में मयूरी का यह पहला पदक है। मयूरी ने अपनी रेस 49.340 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से 36.481 सेकेंड में पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलयेशिया की नुरुल इजाह मोहम्मद आसरी पहले और कोरिया की बोमी किम दूसरे स्थान पर रहीं। पदक जीतने के बाद मयूरी ने कहा यह मेरे कॅरिअर के लिए बहुत बड़ा दिन है। इसका लंबे समय से इंतजार कर रही थी।

रिकॉर्ड समय के साथ पूजा को कांस्य
महिला जूनियर वर्ग में पूजा दनोले ने व्यक्तिगत परस्यूट में 2 मिनट 31.277 सेकेंड के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में जापान की मिजुकी इकेडा ने स्वर्ण और कोरिया की युनयेओंग चेओन ने रजत जीता।

नीरज को रजत
पुरुष जूनियर वर्ग में भारत के नीरज कुमार ने 2000 मीटर रेस में रजत जीता। कजाकिस्तान के राइडर मैक्सिम ट्रास्किन ने स्वर्ण और कोरिया के स्यूइंगमिन होंग ने कांस्य जीता।

लीला ने ईरान को दिलाया पहला पदक
जूनियर महिला वर्ग में लीला हेदारिवीरानी ने कांस्य पदक जीतकर एशियन ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप में ईरान को पहला पदक दिलाया। इस वर्ग में भारत की सादन्या कोटके ने रजत और कोरिया की चेययिओन किम ने स्वर्ण जीत।  


ज्योति ने जीता स्वर्ण
भारत की ज्योति गदराया ने पैरा महिला व्यक्तिगत परस्यूट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। भारत की गीता राव ने रजत पदक जीा। ज्योति ने 5 मिनट 24.990 सेकेंड का समय में रेस पूरी की। पैरा पुरुष 4 किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट इवेंट में भारत के अरशद शेख ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed