{"_id":"5966bdae4f1c1b8c0d8b466e","slug":"women-s-hockey-team-beat-chile-in-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड लीग: चिली को हराकर महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
वर्ल्ड लीग: चिली को हराकर महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में
अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Thu, 13 Jul 2017 05:54 AM IST
विज्ञापन
women's hockey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम ने चिली को 1-0 से हराकर एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुकाबले का एकमात्र गोल प्रीति दुबे ने 38वें मिनट में किया और भारत को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई।
विज्ञापन
भारतीय टीम का टूर्नामेंट में पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ रहा था जबकि दूसरे मैच में अमेरिका ने 4-1 से उसे हराया था। पहले क्वार्टर में भारत और चिली दोनों ही टीमों ने पेनाल्टी कॉर्नर को भुनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
चिली को चौथे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला जबकि भारत ने 12वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भुनाने में कामयाबी किसी टीम को नहीं मिली। सफलता भारत को तीसरे क्वार्टर में मिली जब प्रीति ने रानी के पास पर शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
मुकाबले में रेणुका यादव को पीला कार्ड दिखाया गया जिसके कारण चौथा क्वार्टर भारत को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। भारतीय टीम अपने अंतिम पूल-बी मुकाबले में रविवार को अर्जेंटीना से भिड़ेगी।