{"_id":"5947ac494f1c1b0c298b48c4","slug":"we-scored-some-great-goals-against-pakistan-says-indian-hockey-coach-roelant-oltmans","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ मैच के बाद बोले भारतीय कोच- हमने अच्छा खेल दिखाया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पाक के खिलाफ मैच के बाद बोले भारतीय कोच- हमने अच्छा खेल दिखाया
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
रोलेंट ओल्टमंस
- फोटो : Getty Images
भारतीय हॉकी टीम के कोच रोलेंट ओल्टमंस ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, मगर अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश है। रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से मात दी।
भारतीय कोच ने कहा, "पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर ने अच्छा खेल दिखाया, मगर पहले गोल के बाद हमने बेहतर मौके बनाए और चीजें हमारे अनुसार होती चली गईं। बतौर कोच मैं खुश हूँ। टीम के खेल ने मुझे प्रभावित किया। हालांकि अभी भी सुधार की जरूरत है।"
यह पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत है। चैंपियंस ट्रॉफी 2003 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भारत ने पाकिस्तान को 7-4 से हराया था। 7-1 के जीत के साथ टीम ने अपने रिकॉर्ड में सुधार किया है। भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ है।