फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Varun Kumar returns to Indian Hockey team for test matches against Germany, India will play without Sreejesh

Hockey: जर्मनी के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए वरूण कुमार की भारतीय टीम में वापसी, श्रीजेश के बिना उतरेगा भारत

Sun, 20 Oct 2024 03:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Oct 2024 03:28 PM IST
सार

फरवरी में बंगलूरू पुलिस ने वरूण पर पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत आरोप लगाये थे जब 22 वर्ष की एक महिला ने आरोप लगाया था कि पिछले पांच साल से वरूण ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है और इसकी शुरूआत तब हुई जब वह नाबालिग थी।

विज्ञापन
Varun Kumar returns to Indian Hockey team for test matches against Germany, India will play without Sreejesh
वरुण कुमार - फोटो : Twitter

विस्तार

जर्मनी के खिलाफ 23 और 24 अक्टूबर को यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिये डिफेंडर वरूण कुमार की भारतीय हॉकी टीम में वापसी हुई है। एक जूनियर वॉलीबॉल खिलाड़ी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये जाने के कारण वरूण पेरिस ओलंपिक और एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में जगह नहीं बना सके थे।
विज्ञापन


फरवरी में बंगलूरू पुलिस ने वरूण पर पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत आरोप लगाये थे जब 22 वर्ष की एक महिला ने आरोप लगाया था कि पिछले पांच साल से वरूण ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है और इसकी शुरूआत तब हुई जब वह नाबालिग थी। हॉकी इंडिया सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपों से क्लीन चिट मिलने के बाद वरूण को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम को मिडफील्डर हार्दिक सिंह की कमी खलेगी जो ओलंपिक में लगी चोट से उबर नहीं सके हैं । इस श्रृंखला के जरिये राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालागे डेब्यू करेंगे। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह, मोहम्मद राहीन मौसीन और राजिंदर सिंह होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान ब्रेक के बाद मनदीप सिंह की फॉरवर्ड पंक्ति में वापसी हुई है । उनके साथ सुखजीत सिंह, अभिषेक, आदित्य अर्जुन लालागे, दिलप्रीत सिंह और शीलानंद लाकड़ा होंगे। टीम के बारे में कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा, 'हम जर्मनी से खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं । हमने अनुभवी टीम चुनी है और इसमें कई खिलाड़ी वहीं हैं जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। राजिंदर और आदित्य अंतरराष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू करेंगे जिन्होंने शिविर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।'

भारतीय टीम :
  • गोलकीपर : कृशन बहादुर पाठक और सूरज करकेरा
  • डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह , अमित रोहिदास, वरूण कुमार, सुमित, नीलम संजीप सेस और संजय
  • मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह, मोहम्मद राहीन मौसीन और राजिंदर सिंह
  • फॉरवर्ड : मनप्रीत सिंह , सुखजीत सिंह, अभिषेक, आदित्य अर्जुन लालागे, दिलप्रीत सिंह और शीलानंद लाकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed