फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sardar singh wants to give coaching to teams of europian club

सरदार सिंह का संन्यास के बाद पहला बयान, बोले यूरोपियन क्लब की टीमों को देना चाहता हूं कोचिंग

Thu, 13 Sep 2018 09:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
sardar singh wants to give coaching to teams of europian club
sardar singh

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह निकट भविष्य में प्रीमियर यूरोपियन क्लब टीमों को कोचिंग देने की योजना बना रहे हैं, जिन्होंने बुधवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा। सरदार नीदरलैंड और जर्मनी की लीग में खेल चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हॉकी इंडिया और हरियाणा सरकार से अनुमति लेने के बाद मैं कोचिंग शुरू कर दूंगा। मैं प्रीमियर यूरोपियन लीग में क्लबों के साथ काम करने की योजना बना रहा हूं।' भारतीय हॉकी में विदेशी कोचों की काफी मांग है, सरदार ने स्वीकार किया कि संवाद एक समस्या है क्योंकि प्रत्येक खिलाड़ी इंग्लिश नहीं बोलता।
विज्ञापन


उन्होंने व्यावहारिक दिक्कत के बारे में बताते हुए कहा, 'निश्चित रूप से, कभी कभार संवाद में समस्या होती है। मैच के दौरान हर क्वार्टर के बाद दो मिनट का ब्रेक एक खिलाड़ी के लिये काफी अहम होता है और इस दौरान कोच खेल के बारे में अपना आकलन करके खिलाड़ियों को समझाता है। जब विदेशी कोच इंग्लिश में बोलता है तो आमतौर पर अनुवाद का इतना समय नहीं होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

sardar singh wants to give coaching to teams of europian club
Sardar Singh

सरदार ने फिर दोहराया कि उन्हें संन्यास लेने के लिये किसी ने बाध्य नहीं किया लेकिन उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में मलेशिया से सेमीफाइनल में हारने के बाद ही उनके मन में यह बात आ गयी थी। 

उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी फिटनेस को देखते हुए शुरू में 2020 तोक्यो ओलंपिक तक खेलने के बारे में सोचा था। लेकिन इस मैच में हार के बाद मैंने कोच, सीनियर खिलाड़ियों से बात की और अपने परिवार के सदस्यों से सलाह मशविरा किया। इसके बाद ही मैंने संन्यास का फैसला किया। यह मुश्किल फैसला था लेकिन यह हर किसी खिलाड़ी की जिंदगी में आता है।'

उन्होंने कहा, 'राजनेता का बेटा होने के आरोप आधारहीन है। हम जानते हैं कि सभी आयु वर्ग और सीनियर टीमों में जगह बनाने के हजारों दावेदार हैं लेकिन केवल 15 ही खेल सकते हैं। ऐसे में बहुत से अनावश्यक आरोप लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed